नागपुर: सिंगर ने अपनी नस काटकर की खुदकुशी की कोशिश, ऐन मौके पर दोस्त बने देवता
शहर के एक गायक ने अपनी नस काटकर सुसाइड करने की कोशिश की जिसके बाद सही समय पर उसके दोस्तों की मदद के चलते इसे बचाया जा सका.
नागपुर: शहर के एक गायक ने अपनी नस काटकर सुसाइड (Suicide) करने की कोशिश की जिसके बाद सही समय पर उसके दोस्तों की मदद के चलते इसे बचाया जा सका. दरअसल, उस सिंगर ने अपनी कलाई को काटने के बाद फेसबुक पर वीडियो लाइव कर दिया जिसे उनके दोस्तों और करीबियों ने देखा. इसके बाद उसके दोस्तों ने फौरन उसे करीब के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है.
आउटलुक में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, 35 वर्षीय गायक कोविड-19 महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन के कारण आर्थिक बदहाली से जूझ रहा था. इस बात से परेशान गायक ने फेसबुक पर लाइव वीडियो शुरू करके आत्महत्या करने का प्रयास किया. उनके दोस्तों को इस बात की भनक लगने के बाद वें उन्हें फौरन अस्पताल ले गए जहां उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है.
इस मामले पर बयान देते हुए पुलिस अधिकारीयों ने बताया, "गायक ने जब खुदकुशी करने की कोशिश की तो उसकी पत्नी और बच्चे मदद के लिए जोरों से चिल्लाने लगे. उसी समय उसके दोस्तों ने भी फेसबुक पर सिंगर के वीडियो को देखा था जिसके बाद वो सभी नागपुर के पर्दी इलाके स्थित उसके घर पहुंचे और उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया."
सिंगर के साथ काम करने वाले एक साथी ने जानकारी दी कि उन्होंने संबंधित अधिकारी से मदद की गुहार भी लगाईं थी ताकि कलाकरों का गुजारा हो सके. गौरतलब है कि कोरोना के चलते बने आर्थिक तंगी के उस दौर में कई कलाकरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है. बीते वर्ष कई ऐसी खबरें पढ़ने को मिली जहां आर्टिस्ट्स ने पैसों की कमी के कारण सुसाइड का रास्ता अपनाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2021 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

