Nagpur School Holiday: नागपुर में आज भारी बारिश की संभावना, IMD की चेतावनी के बीच सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश

नागपुर जिले में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा कदम उठाया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जिले में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद 29 जुलाई को सभी स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है.

Nagpur School Holiday: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा कदम उठाया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जिले में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद 29 जुलाई को सभी स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है.

नागपुर के जिलाधिकारी एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष कुमार आशीर्वाद ने छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए यह आधिकारिक आदेश जारी किया है.  यह भी पढ़े:  मुंबई की ताजा खबरें, 29 जुलाई 2026: FDA कार्रवाई से लेकर विरोध प्रदर्शन तक, यहां पढ़ें दिन की बड़ी खबरें

किन शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगा आदेश

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह छुट्टी जिले की सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थाओं पर समान रूप से लागू रहेगी.

यह आदेश नागपुर शहर, नागपुर ग्रामीण, हिंगणा और कामठी तालुका क्षेत्र के साथ-साथ नागपुर महानगरपालिका की सीमा में आने वाले सभी संस्थानों पर प्रभावी रहेगा.

भारी बारिश और जलजमाव की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार, नागपुर जिले में 28 जुलाई से 30 जुलाई के दौरान कई इलाकों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. बीते दिन नागपुर शहर और आसपास के इलाकों में हुई तेज बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई थी.

प्रशासन का कहना है कि लगातार बारिश जारी रहने की स्थिति में निचले क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है. इसी जोखिम को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत यह फैसला लिया गया है.

प्रशासन ने नागरिकों से की सतर्क रहने की अपील

जिला प्रशासन और नागपुर महानगरपालिका ने आम नागरिकों से भी सतर्क रहने की अपील की है. बेहद जरूरी काम न होने पर लोगों को घरों से बाहर न निकलने और जलभराव वाले इलाकों की ओर न जाने की सलाह दी गई है.

आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है और निचले इलाकों में जल निकासी के लिए नगर निगम कर्मियों की तैनाती की गई है.

Share Now