Bomb Threat: मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के घर बम ब्लास्ट की धमकी, नागपुर पुलिस को आया फोन

महाराष्ट्र के नागपुर पुलिस कंट्रोल में एक ऐसा कॉल आया कि सभी की पैरों तले जमीन खिसक गई. फोन कॉल पर अनजान शख्स ने मुंबई के बड़े सेलेब्रिटीज के घर पर बम और मुंबई में आतंकी हमले की बात कही.

मुंबई पुलिस (Photo Credits PTI)

मुंबई: महाराष्ट्र की नागपुर पुलिस (Nagpur Police) को एक ऐसा कॉल आया कि सभी की पैरों तले जमीन खिसक गई. फोन कॉल पर अनजान शख्स ने मुंबई के बड़े सेलेब्रिटीज के घर पर बम और मुंबई में आतंकी हमले की बात कही. अज्ञात व्यक्ति ने मंगलवार को नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दावा किया कि बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया, बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के बंगले और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के आवास के पास बम लगाए गए हैं. Holi 2023: मुंबई में होली मनाने को लेकर पुलिस ने जारी की गाइडलाइंस, नियम ना मानने पर होगी कार्रवाई.

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉलर ने ये भी दावा किया कि मुकेश अंबानी के बंगले एंटीलिया में धमाका होगा. इसके अलावा कॉलर ने कहा कि महानायक अमिताभ बच्चन के घर और बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के घर भी धमाका होगा. कॉल आने के बाद नागपुर पुलिस ने इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी है. जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस कॉलर का पता लगाने की कोशिश में जुट गई है.

नागपुर पुलिस ने अज्ञात कॉल के बारे में मुंबई पुलिस को अलर्ट किया, जिसके बाद बम स्क्वॉड की टीमें सभी जगहों पर तलाशी ले रही हैं. फोन करने वाले ने यह भी दावा किया कि आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए हथियारों से लैस 25 लोग मुंबई के दादर पहुंचे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kerala Election 2026: चुनाव प्रचार को लेकर केरल पहुंचे PM मोदी, कांग्रेस पर जमकर बरसे, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को लेकर कही ये बात; VIDEO

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट