MVA Seat Sharing: लोकसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र में MVA गठबंधन में सीट शेयरिंग का ऐलान, उद्धव गुट 21, कांग्रेस 17, जानें शरद गुट को कितनी मिली सीटें
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग पर जारी ऊहापोह की स्थिति पर मंगलवार को विराम लग गया. महाविकास अघाड़ी गठबंधन ने प्रदेश के सभी 48 लोकसभा सीटों को लेकर सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर मुहर लगा दी है.
मुंबई, 9 अप्रैल : महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग पर जारी ऊहापोह की स्थिति पर मंगलवार को विराम लग गया. महाविकास अघाड़ी गठबंधन ने प्रदेश के सभी 48 लोकसभा सीटों को लेकर सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर मुहर लगा दी है.
सीट शेयरिंग के मुताबिक, शिवसेना प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पार्टी 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि नाना पटोले के नेतृत्व में कांग्रेस 17 सीटों पर और शरद पवार के नेतृत्व में एनसीपी 10 सीटों पर दावा ठोकेगी. महाविकास अघाड़ी गठबंधन के सभी नेताओं की मौजूदगी में यह ऐलान किया गया. इस दौरान पीडब्लूपी, सीपीआई, आप, सीपीएम, एसपी और अन्य दलित पार्टियों के नेता भी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : केरल में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से विशु-रमजान मेले के आयोजन की अनुमति देने का अनुरोध किया
अधिकांश सीटों पर दावेदारों के नाम पर मुहर लगा दी गई है, वहीं शेष सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान आने वाले दिनों में कर दिया जाएगा. सभी सीटों पर जीतने की क्षमता को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से फैसला लिया गया. पवार ने कहा कि फिलहाल किसी भी सीट पर कोई मतभेद नहीं है. वहीं, ठाकरे ने छोटे दलों द्वारा चुनाव लड़ने के लिए गठबंधन पर दबाव नहीं बनाने को लेकर उनकी प्रशंसा की.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2024 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

