बिहार: रेप में नाकाम आरोपी ने मुजफ्फरपुर में लड़की को जिंदा जलाया, पीड़िता की हुई मौत- पिता ने मांगा इंसाफ

बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर ( Muzaffarpur) के अहियापुर थाना क्षेत्र में जिंदा जलाई गई युवती आखिकार जिंदगी की जंग हार गई. पीड़िता ने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान पटना में दमतोड़ दिया. दुष्कर्म करने में कामयाबी न मिलने के बाद आरोपी ने पीड़िता पर तेल छिड़कर आग लगा दी. जिसके बाद पीड़िता 95 फीसदी जल गई थी. इस घटना के बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन इलाज के दौरान पीड़िता ने दमतोड़ दिया. वहीं इस घटना के बाद पीड़िता के पिता ने अपनी मृतक बेटी के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई जानी चाहिए. इस घटना के जिम्मेदार आरोपियों को को 24 घंटे के अंदर में सजा दी जाए.

पीड़िता ने मांगा इंसाफ ( फोटो क्रेडिट- ANI )

पटना:- बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर ( Muzaffarpur) के अहियापुर थाना क्षेत्र में जिंदा जलाई गई युवती आखिकार जिंदगी की जंग हार गई. पीड़िता ने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान पटना में दमतोड़ दिया. दुष्कर्म करने में कामयाबी न मिलने के बाद आरोपी ने पीड़िता पर तेल छिड़कर आग लगा दी. जिसके बाद पीड़िता 95 फीसदी जल गई थी. इस घटना के बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन इलाज के दौरान पीड़िता ने दमतोड़ दिया. वहीं इस घटना के बाद पीड़िता के पिता ने अपनी मृतक बेटी के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई जानी चाहिए. इस घटना के जिम्मेदार आरोपियों को को 24 घंटे के अंदर में सजा दी जाए.

बता दें कि शनिवार को गांव के ही युवक राजा राज अपने पड़ोस में रहने वाली एक युवती के घर के अंदर घुसा और उसने युवती के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने युवती के शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी. इस घटना के बाद युवती 95%जल गई थी. इसके बाद आरोपी उसके बाद राजा राज ने ही घायल युवती को एक छोटे से निजी अस्पताल में भर्ती कराया और फिर वहां से फरार हो गया.

यह भी पढ़ें:- पटना में लगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लापता होने के पोस्टर, CAB और NRC पर चुप्पी को लेकर साधा गया निशाना.

पीड़िता की मां का आरोप है कि राजा पिछले तीन साल से उनकी बेटी को परेशान करता था, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को भी दी थी. पीड़िता को रविवार रात मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेमोरियल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, और पीड़िता की मां के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट