मुजफ्फरनगर: स्क्रैप शॉप में हुआ ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत
यह घटना सुबह करीब दस बजेसिविल लाइन्स इलाके में एक स्क्रैप शॉप में घटी. विस्फोट में दुकान में बैठे कबाड़ी के शव के परखच्चे उड़ गए.
पटना: 2013 में दंगो की मार झेल चूका मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह एक कबाड़ी की दुकान में विस्फोट हुआ. इस हादसे में 4 लोगों की जान चली गई और 3 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी भी मौके पर पहुंच गए है.
बहरहाल, विस्फोट के बाद मुजफ्फरनगर में एटीएस के साथ आर्मी से स्पेशल जांच दल, सहारनपुर से बम स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है. वहीं स्थानीय पुलिस ने दूकान को सील कर दिया है.
Four people dead, three people injured in an explosion at a scrap shop in Muzaffarnagar's Civil Lines area; Bomb disposal squad present at the spot, further investigation underway. pic.twitter.com/3I10FbsJAU
— ANI UP (@ANINewsUP) June 25, 2018
यह घटना सुबह करीब दस बजेसिविल लाइन्स इलाके में एक स्क्रैप शॉप में घटी. विस्फोट में दुकान में बैठे कबाड़ी के शव के परखच्चे उड़ गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं. वहीं, घटना से इलाके में दहशत फैल गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2018 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

