Gujarat Shocker: गर्लफ्रेंड की ख्वाहिशें पूरी करने के लिए बन गया हत्यारा, पड़ोसी महिला को चाकू से गोदा
गुजरात के राजकोट में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की ख्वाहिशें पूरी करने के लिए पड़ोस की ही रहने वाली एक महिला की हत्या कर दी. मृतका की पहचान 27 वर्षीय हेमाली के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने घर में कीमती सामान और पैसों की चोरी करने के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया है
पुलिस ने बताया कि हेमाली और उसके पति अल्पेश पिछले 7 महीने से जामनगर रोड पर शिवसागर सोसायटी में रह रहे थे. उनकी 2 साल की बेटी भी है. 14 फरवरी को हेमाली का पति किसी काम से बाहर गया हुआ था. जब वह लौटा तो उसने घर में अपनी पत्नी की खून से लथपथ लाश देखी. उसके शरीर पर चाकू के कई घाव थे. पुलिस ने हत्या के पीछे पति का हाथ होने की आशंका जताई थी.
जांच के बाद पता चला कि यह हत्या पैसों की लालच में किसी अन्य आरोपी द्वारा की गई है. आरोपी सूरत में फर्नीचर उद्योग में काम करता है. वारदात से 3 दिन पहले वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने राजकोट आया था. गर्लफ्रेंड ने जब उससे पैसे मांगे तो उसने उसकी इच्छा पूरी करने के लिए इस अपराध को अंजाम दिया.
फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने उसके पास से चोरी के सामान भी जब्त कर लिए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2024 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

