Coastal Road Update: अब 24 घंटे खुला रहेगा मुंबई का कोस्टल रोड, मुंबईकरों के मजे ही मजे

मुंबईवासियों का लंबे समय से इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस से मुंबई कोस्टल रोड का 7.5 किलोमीटर लंबा शानदार सीसाइड प्रॉमेनेड 24 घंटे आम जनता के लिए खुलने जा रहा है.

Coastal Road | X

मुंबई: मुंबईवासियों का लंबे समय से इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस से मुंबई कोस्टल रोड का 7.5 किलोमीटर लंबा शानदार सीसाइड प्रॉमेनेड 24 घंटे आम जनता के लिए खुलने जा रहा है. इससे पहले यह सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक ही खुला रहता था. यह प्रॉमेनेड प्रियदर्शिनी पार्क से वर्ली सी लिंक के वर्ली सिरे तक फैला है, और इसकी लंबाई आइकॉनिक मरीन ड्राइव प्रॉमेनेड (3.5 किमी) से दोगुनी है. 15 अगस्त को इसमें से लगभग 5.25 किलोमीटर का हिस्सा जनता के लिए खोला जाएगा, जिसमें प्रियदर्शिनी पार्क से हाजी अली और बड़ोदा पैलेस से वर्ली तक का हिस्सा शामिल है.

लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए टीटा गार्डन, हाजी अली जूस सेंटर, महालक्ष्मी मंदिर और वर्ली के तीन अलग-अलग स्थानों से एंट्री पॉइंट बनाए गए हैं. सभी एंट्री पॉइंट्स पर पैदल अंडरपास की सुविधा है, जिससे सड़क पार किए बिना सुरक्षित तरीके से पहुंचा जा सके.

15 अगस्त से 24 घंटे खुला रहेगा मुंबई का कोस्टल रोड

मुंबईकरों की जिंदगी होगी आसान

मुंबई कोस्टल रोड प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 10.58 किलोमीटर है और इसमें 8-लेन एक्सप्रेसवे भी शामिल है, जो मरीन ड्राइव को वर्ली से जोड़ेगा. यह प्रोजेक्ट प्रिंसेस स्ट्रीट फ्लाईओवर, मरीन लाइंस से वर्ली एंड, बांद्रा-वर्ली सी लिंक तक फैला है.

वॉकर, जॉगर और साइक्लिस्ट के लिए स्वर्ग

यह प्रॉमेनेड 8 से 20 मीटर चौड़ा है और यहां साइक्लिंग ट्रैक, साइकिल स्टैंड और व्हीलचेयर फ्रेंडली रैंप जैसी सुविधाएं भी हैं. शुरुआती चरण में अमरसन गार्डन, महालक्ष्मी मंदिर, वर्ली डेयरी और बिंदू माधव ठाकरे चौक के अंडरपास खोले जाएंगे.

मुंबई के लिए नई पहचान

समुद्र किनारे फैला यह प्रॉमेनेड न सिर्फ ट्रैफिक का दबाव कम करेगा, बल्कि मुंबईवासियों और पर्यटकों के लिए एक नया पिकनिक, वॉकिंग और फिटनेस हब भी बन जाएगा. मरीन ड्राइव के बाद अब यह नया कोस्टल प्रॉमेनेड मुंबई का एक और आइकॉनिक लैंडमार्क बनने की ओर है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs United States of America, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए को 29 रनों से दी शिकस्त, मोहम्मद सिराज ने चटकाए तीन विकेट; यहां देखें IND बनाम USA मैच का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए के सामने रखा 162 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\