गूगल ने मुंबई के अब्दुल्ला खान को दी नौकरी, सैलरी सुनकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

मुंबई के रहने वाले 21 साल के अब्दुल्ला खान (Abdullah Khan) को एक ऐसा ऑफर मिला है जिसके लिए बड़े बड़े आईआईटीयन भी तरस जाते हैं. IIT की एंट्रेंस परीक्षा में असफल रहे खान को गूगल के लंदन ऑफिस में 1.2 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit-Pixabay)

मुंबई के रहने वाले 21 साल के अब्दुल्ला खान (Abdullah Khan) को एक ऐसा ऑफर मिला है जिसके लिए बड़े बड़े आईआईटीयन भी तरस जाते हैं. IIT की एंट्रेंस परीक्षा में असफल रहे खान को गूगल के लंदन ऑफिस में 1.2 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है. अब्दुला श्री एलआर तिवारी कॉलेज (LR Tiwari Engineering College) मीरा रोड के छात्र हैं और उन्हें कॉम्पिटिटिव प्रोग्रामिंग चैलेंज के तहत गूगल की तरफ से इंटरव्यू के लिए कॉल आया था. कुछ ऑनलाइन इंटरव्यू के बाद खान को फाइनल स्क्रीनिंग के लिए गूगल के लंदन ऑफिस बुलाया गया था जहां उनका सेलेक्शन हो गया.

खान ने स्कूल की पढ़ाई साऊदी अरब से की है. साऊदी से 12वीं पढ़ाई के बाद वे मुंबई आए. खान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जब उन्होंने इंटरव्यू दिया था तब उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि वे इसमें सफल होंगे और उन्हें इतना बड़ा ऑफर मिलेगा. खान ने बताया कि पिछले साल गूगल ने मेल कर इस बात की जानकारी दी थी उन्हें प्रोग्रामिंग साइट के लिए एक व्यक्ति की जरूरत है जहां वो यूरोप के लोकेशन के लिए चाहते हैं. यह भी पढ़ें- अप्रैल से टैक्स चोरों की खैर नहीं,आयकर विभाग फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए दोषियों को करेगा ट्रैक

खान ने कहा कि गूगल के चैलेंज में हिस्सा लेना काफी मजेदार था और मुझे इसके बारे में पता भी नहीं था कि कंपनियां ऐसी साइट पर प्रोग्रामर्स के प्रोफाइल चेक करती है. मैंने अपने दोस्त को ये मेल दिखाया जिसे इसके बारे में थोड़ी जानकारी थी. अब मैं गूगल की टीम को ज्वाइन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं. मेरे लिए ये काफी रोमांचक सफर होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खान की बेस सैलरी 54.5 लाख प्रति वर्ष है तो वहीं 15 प्रतिशत बोनस और स्टॉक ऑप्शन के साथ ये 58.9 लाख होती है जो हर 4 साल के लिए है. खान फिल्हाल BE क्प्यूटर साइंस के फाइनल इयर में है और वो सितंबर के महीने में गूगल ज्वाइन करेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट