देश

मुंबई: पड़ोसी के पास घर की चाभी लेने गई थी नाबालिग, 63 वर्षीय डॉक्टर ने बच्ची के साथ की छेड़छाड़

मुंबई के खार इलाके में पुलिस ने 14 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ के आरोप में एक अधेड़ उम्र के डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. ये मामला इसी हफ्ते का है. पीड़ित बच्ची की मां ने चाभी पड़ोस में डॉक्टर को दी थी और अपनी बेटी को उससे चाभी लेने को कहा था...

मुंबई: पड़ोसी के पास घर की चाभी लेने गई थी नाबालिग, 63 वर्षीय डॉक्टर ने बच्ची के साथ की छेड़छाड़
प्रतीकत्मक तस्वीर (फाइल फोटो )

मुंबई के खार इलाके में पुलिस ने 14 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ के आरोप में एक अधेड़ उम्र के डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. ये मामला इसी हफ्ते का है. पीड़ित बच्ची की मां ने चाभी पड़ोस में डॉक्टर को दी थी और अपनी बेटी को उससे चाभी लेने को कहा था. बच्ची आरोपी डॉक्टर के घर  चाभी लेने गई. इस दौरान 63 वर्षीय डॉक्टर बच्ची के साथ गन्दी हरकतें करने लगा और उसे यहां वहां छूने लगा. बच्ची की मां जब घर आई उसने पूरी बात अपनी मां को बता दी. बच्ची की मां ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई. खार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है.

पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. बयान में बच्ची ने बताया की आरोपी डॉक्टर उसके पड़ोस में ही रहता है. वो जब डॉक्टर के घर गई तब डॉक्टर उसेक साथ गलत हरकतें करने लगा. पुलिस ने डॉक्टर की कोई भी पहचान बताने से इनकार कर दिया है.

यह भी पढ़ें: मुंबई: नाबालिग बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाकर अज्ञात कर रहा था गंदा काम, बॉलीवुड स्टंट मैन ने धर दबोचा

कुछ दिनों पहले मुंबई में एक 20 वर्षीय युवक के 9 साल की बच्ची के साथ मोलेस्टेशन का मामला सामने आया था. शख्स बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था. लेकिन पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2019 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).