Mumbai: महिला ने 7 लाख रुपये गलत खाते में किए ट्रांसफर, वसई विरार पुलिस ने पैसे वापस दिलाने में ऐसे की मदद

मुंबई से सटे मीरा रोड में रहने वाली एक महिला गलती से किसी दूसरे के अकाउंट में 7 लाख रुपए ट्रांसफर कर दी थी. अपनी इस गलती के बाद महिला से पैसा प्राप्त करने वाले खाताधारक से पैसे वापस करने का अनुरोध किया. लेकिन उसने यह कहते उसके पैसे वापस करने से इनकार कर दिया

महाराष्ट्र पुलिस (Photo Credits File)

Woman Transfers Rs 7 Lakh to Wrong Account: मुंबई से सटे मीरा रोड में रहने वाली एक महिला गलती से किसी दूसरे के अकाउंट में 7 लाख रुपए गलती ट्रांसफर कर दिए थे. पैसे ट्रांसफर करने के बाद महिला को गलती मालूम पड़ा. जिसके बाद वह खाताधारक से किसी तरह से संपर्क करके पैसे वापस करने का अनुरोध किया. लेकिन वह यह कहते हुए पैसे वापस करने से इनकार कर दिया कि उसके खाते में जो पैसे आये हैं, वह लॉटरी में जीते हुए पैसे है. इसलिए उस पैसे को वह वापस नहीं करेगा.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मीरा रोड में रहने वाली 38 वर्षीय महिला ने 29 जून को अपने एक रिश्तेदार को पैसे ट्रांसफर कर रही थी. लेकिन पैस भेजते समय वह गलत बैंक खाता नंबर डाल दिया. ऐसे में वह पैसा सही खाते में जाने के बजाए किसी और के खाते में चले गए. महिला का पैसे वापस मिल जाए उसने बैंक से भी संपर्क किया. लेकिन उनकी तरह से कोई मदद नहीं मिली. बैंक की तरफ से कहा गया कि यह उनकी गलती है. इसलिए इस मामले में वे कुछ भी मदद नहीं कर सकते है. यह भी पढ़े: KYC Fraud: मुंबई पुलिस ने खाते में सेंधमारी करने वाले ‘नटवरलाल’ को किया गिरफ्तार, केवाईसी अपडेट के बहाने ऐसे बनाता था शिकार

महिला को बैंक की तरफ से मदद नहीं मिलने और  खाताधारक की तरफ से पैसे वापस करने से इनकार करने के बाद 30 जून को वसई विरार साइबर सेल से संपर्क किया. पुलिस ने पैसा प्राप्त करने वाले खाताधारक से संपर्क करने के बाद पहले महिला का पैसे वापस करने का अनुरोध किया. लेकिन जब पुलिस के सामने भी वह पैसे वापस करने को लेकर टाल मटोल करने लगा तो पुलिस उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी. इसके बाद वह पैसे देने के लिए तैयार हो गया. पुलिस की मदद से महिला को 2 जुलाई को पैसे वापस मिल गए. जानकरी के अनुसार खाताधारक मुंबई में रहता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Mumbai Police ‘Khaki Swag’ Reels: मुंबई पुलिस का फैसला, अब ड्यूटी के दौरान वर्दी में नहीं बना सकेंगे 'खाकी स्वैग' रील्स, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

\