मुंबई में महिला ने अपार्टमेंट की छत से कूदकर की आत्महत्या, एक्ट्रेस बनने का था सपना
मुंबई के ओशिवारा इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. एक महिला ने अपने अपार्टमेंट की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है. महिला का नाम पर्ल पंजाबी बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि वह एक एक्ट्रेस बनने का सपना देखती थीं.
मुंबई (Mumbai) के ओशिवारा (Oshiwara) इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. एक महिला ने अपने अपार्टमेंट की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है. महिला का नाम पर्ल पंजाबी (Pearl Punjabi) बताया जा रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि वह एक एक्ट्रेस बनने का सपना देखती थीं और फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहती थी मगर उसे सफलता नहीं मिली. महिला के अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गॉर्ड ने एएनआई से बात करते हुए इस घटना के बारे में बताया.
सिक्योरिटी गॉर्ड बिपिन कुमार ठाकुर ने कहा कि, "रात 12:15 और 12:30 के बीच ये घटना हुई. वहां पर कुछ आवाज आई..मुझे लगा कि कोई रोड पर चिल्ला रहा है. हम वहां ये देखने गए कि वहां पर क्या हुआ है. जब मैं वापस आया, तब तीसरे फ्लोर से आवाज आ रही थी. वो वहीं पर रहती थी."
Mumbai: A woman allegedly committed suicide by jumping off the terrace of her apartment in Oshiwara late last night. More details awaited. #Maharashtra pic.twitter.com/lw0gr8lqgp
— ANI (@ANI) August 30, 2019
यह भी पढ़ें:- टीवी एक्टर राहुल दीक्षित ने की आत्महत्या, परिजनों में शोक की लहर.
पुलिस का कहना है कि महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी. खबरों के अनुसार महिला की अपना मां के साथ काफी लड़ाइयां होती थी. पहले भी वह दो बार आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी है मगर किसी तरह उसकी जान बचा ली गई थी. ओशिवारा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2019 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

