देश

दिल्ली- हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी का असर मुंबई में भी, 24.5 डिग्री तापमान किया गया दर्ज

दिल्ली (Delhi) और हिमाचल प्रदेश (Mumbai) में हुई बर्फबारी से देश भर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं इसका असर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी देखने को मिल रहा है.

दिल्ली- हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी का असर मुंबई में भी, 24.5 डिग्री तापमान किया गया दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो )

मुंबई: दिल्ली (Delhi) और हिमाचल प्रदेश (Mumbai) में हुई बर्फबारी से देश भर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं इसका असर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी देखने को मिल रहा है. शुक्रवार (Friday) को मुंबई उपनगर का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री रेकॉर्ड किया गया, जो पिछले दस सालों में सबसे कम है. ठंड का असर ही था कि शुक्रवार मुम्बईकर ठंड हवाओं से ठिठुरी नजर आई.

शुक्रवार को मुंबई शहर का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री (सामान्य से 5.4 डिग्री कम) और उपनगर का 24.5 डिग्री (सामान्य से 6.9 डिग्री कम) दर्ज किया गया. रात का तापमान इस लहर से अछूता नहीं है. शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान उपनगर में 17.6 डिग्री और शहर में 14.4 डिग्री रहा. यह भी पढ़े: मुंबई में ठंडी हवा और बारिश से मौसम हुआ गुलजार, ट्विटर पर उमड़े मुंबईकर

अगले 24 घंटे में और दिखेगा ठंड का असर: मौसम विभाग

मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है. वहीं मुंबई में अचानक से ठंड बढ़ने के बाद डॉक्टर ने लोगों से खास तौर से हिदायत दी है कि इस दौरान लोगों को सर्दी और जुखाम हो सकता है इसलिए लोग पहले से ही सतर्क रहे. डॉक्टर ने इस सर्द को लेकर बच्चों और बुजुर्गों को कुछ ज्यादा ही ध्यान देने की  जरूरत है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2019 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).