देश

Mumbai Weather Update: मौसम विभाग ने जाहिर की संभावना, मुंबई में गरज के साथ आज हो सकती है बारिश

मुंबई में गर्मी और उमस से परेशान लोगों को आज कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार, 5 मई 2025 को मुंबई में बारिश और गरज के साथ बौछारों की संभावना जताई है.

Mumbai Weather Update: मौसम विभाग ने जाहिर की संभावना, मुंबई में गरज के साथ आज हो सकती है बारिश
weather (Photo Credit: Unsplash)

 Mumbai Weather Update: मुंबई में गर्मी और उमस से परेशान लोगों को आज कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार, 5 मई 2025 को मुंबई में बारिश और गरज के साथ बौछारों की संभावना जताई है. सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे पिछले कुछ दिनों की तेज धूप से लोगों को राहत मिल सकती है. हालांकि, गर्म और उमस भरा मौसम अभी भी बना रहेगा.

मौसम का हाल

IMD के अनुसार, सुबह 9 बजे मुंबई का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आर्द्रता 75% थी. हल्की हवा 5 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही है. आज दोपहर या शाम तक तेज बौछारें पड़ सकती हैं, और अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

मंगलवार का पूर्वानुमान

मंगलवार, 6 मई को भी बारिश और गरज के आसार हैं. तापमान 25 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.

वायु गुणवत्ता (AQI)

मुंबई का AQI आज 54 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में है। यह सामान्य लोगों के लिए सुरक्षित है, लेकिन सांस की समस्या वाले लोगों को मास्क पहनने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

IMD की चेतावनी

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले कुछ दिन बादल, हल्की बारिश और उमस बनी रहेगी. बारिश तेज नहीं होगी, लेकिन गर्मी और नमी का मिश्रण असुविधा पैदा कर सकता है. इसमे नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बारिश के लिए तैयार रहें.

.

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2025 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).