देश

Mumbai Weather Update: मुंबई में गर्मी बढ़ी, फरवरी महीने का तापमान 40°C के करीब पहुंचा, अप्रैल-मई अभी बाकी

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गर्मी पड़ना शुरू हो गई. हालांकि अभी फरवरी महीना ही चल रहा है. लेकिन इस महीने में गर्मी बढ़ने की वजह से तापमान 40°C के करीब पहुंच गया है.

Mumbai Weather Update: मुंबई में गर्मी बढ़ी, फरवरी महीने का तापमान 40°C के करीब पहुंचा, अप्रैल-मई अभी बाकी

Mumbai Weather Update: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गर्मी  पड़ना शुरू हो गई. हालांकि अभी फरवरी महीना ही चल रहा है. लेकिन इस महीने में  गर्मी बढ़ने की  वजह से  तापमान 40°C के करीब पहुंच गया है.आज यानी 26 फरवरी को दोपहर करीब दो बजे की बात करें तो मुंबई का तापमान 38°C पहुंच गया था. जबकि अभी अप्रैल और मई की गर्मी बाकी है. मुंबई में जिस तरह से गर्मी बढ़ रही है, उसे देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल और मई आते-आते यह गर्मी 40°C को पार कर सकती है,.

मुंबई में और  बढ़ सकती है गर्मी- IMD

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मुंबई में मार्च और अप्रैल के महीने में ही अधिकतम तापमान पहुंचने की संभावना है.  मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही मुंबई और आसपास के जिले जैसे ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में गर्मी बढ़ने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग ने संभावना जताई थी कि 25 और 26 फरवरी को तापमान 38°C तक पहुंच सकता है. यह भी पढ़े: Mumbai Weather Update: मुंबई में सबसे गर्म महीना रहा जनवरी, वीकेंड पर तापमान और बढ़ने की संभावना, IMD का अलर्ट

गुजरात में गर्मी बढ़ी

महाराष्ट्र में गर्मी बढ़ने के साथ ही पड़ोसी राज्य गुजरात में भी गर्मी बढ़ गई है. बुधवार को दोपहर दो बजे गुजरात में तापमान 34°C रहा, जो आमतौर पर इतना ज्यादा नहीं होता है। हालांकि, गुजरात में सबसे ज्यादा गर्मी अहमदाबाद में है.

दिल्ली- मुंबई में बारिश होने की संभावन

मुंबई में जहां गर्मी बढ़ी है, वहीं उत्तर भारत में दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम थोड़ा ठंडा है और IMD ने संभावना जताई है कि दिल्ली और यूपी में अगले दिन मौसम सुहाना रहेगा, साथ ही बारिश भी हो सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2025 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).