Mumbai Water Cut: मुंबई के कई इलाकों में 11 और 12 अगस्त को नहीं आएगा पानी, यहां चेक करें प्रभवित इलाके
BMC Mumbai Water Cut Notice: मुंबई के एच-ईस्ट और के-साउथ वार्ड में 11 और 12 अगस्त को 24 घंटे के लिए जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी. वैतरणा पाइपलाइन के मरम्मत कार्य के कारण बांद्रा, सांताक्रूज़ और अंधेरी के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बंद या कम दबाव में रहेगी.
Mumbai Water Cut: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने मुंबई के प्रमुख क्षेत्रों में 24 घंटे के लिए पानी की सप्लाई प्रभावित रहने की घोषणा की है. बीएमसी के जलापूर्ति विभाग के अनुसार, 11 अगस्त 2026 (मंगलवार) सुबह 10:00 बजे से 12 अगस्त 2026 (बुधवार) सुबह 10:00 बजे तक शहर के 'एच-ईस्ट' (H-East) और 'के-साउथ' (K-South) वार्डों में पानी की आपूर्ति पर असर पड़ेगा.
यह शटडाउन 2,400 मिमी व्यास वाली वैतरणा जलवाहिनी के आंशिक रखरखाव, सुधार और मरम्मत कार्य को पूरा करने के लिए लागू किया जा रहा है. नागरिक निकाय ने प्रभावित इलाकों के निवासियों से अग्रिम रूप से आवश्यक पानी का भंडारण करने और उसका संयमित उपयोग करने की अपील की है.
'एच-ईस्ट' वार्ड में 24 घंटे पूरी तरह बंद रहेगा पानी
बीएमसी की योजना के अनुसार, रखरखाव अवधि के दौरान पूरे एच-ईस्ट वार्ड में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से निलंबित रहेगी.
11 अगस्त सुबह 10 बजे से 12 अगस्त सुबह 10 बजे तक इन प्रमुख क्षेत्रों में नल से जल नहीं आएगा:
-
सांताक्रूज़ ईस्ट
-
खार ईस्ट
-
बांद्रा ईस्ट
-
डोमेस्टिक एयरपोर्ट परिसर
-
हैंगर स्टाफ कॉलोनी और एयर इंडिया कॉलोनी
-
बांद्रा टर्मिनस
-
बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC)
'के-साउथ' वार्ड में समय सीमा के अनुसार कम दबाव से मिलेगा पानी
'के-साउथ' वार्ड (अंधेरी, सहार और आसपास के इलाके) में पूर्ण बंदी के बजाय निर्धारित समय पर कम दबाव (Low Pressure) के साथ जलापूर्ति की जाएगी:
-
11 अगस्त (दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक): कबीर नगर, बामणवाड़ा, पारसीवाड़ा, एयरपोर्ट क्षेत्र, तरुण भारत कॉलोनी, इस्लामपुरा, देउलवाड़ी, फिश मार्केट, घाटीवाड़ा, चकाला और पीएंडटी कॉलोनी.
-
11 अगस्त (शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक): कोलडोंगरी, ओल्ड पुलिस लेन, विजय नगर (सहार रोड) और मोगरापाड़ा.
-
12 अगस्त (सुबह 5:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक): सहार गांव, सुतार पाखाड़ी और कार्गो कॉम्प्लेक्स क्षेत्र.
नागरिक एहतियात और बीएमसी की सलाह
बीएमसी प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे 11 अगस्त से पहले अपनी दैनिक जरूरतों के अनुसार पर्याप्त पानी जमा कर लें.
इसके साथ ही, मरम्मत कार्य के बाद जब 12 अगस्त को जलापूर्ति बहाल होगी, तो शुरुआती कुछ दिनों तक पानी में धुंधलापन या अशुद्धियां आ सकती हैं. इसलिए स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे पीने के पानी को अच्छी तरह से उबालकर और छानकर ही उपयोग में लाएं
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2026 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

