Mumbai Water Cut: मुंबई के मुलुंड T वॉर्ड में 21-22 अगस्त को नहीं आएगा पानी, जानें प्रभावित इलाके और कटौती का समय

मुंबई में लगातार भारी बारिश जारी रहने के बावजूद, मुलुंड के T वॉर्ड में रहने वाले लोगों को अगले दो दिन पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल BMC ने 21 और 22 अगस्त को T वॉर्ड (मुलुंड) के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति में कटौती की घोषणा की है

(Photo Credits Pixabay)

Mumbai Water Cut: मुंबई में लगातार भारी बारिश जारी रहने के बावजूद, मुलुंड के T वॉर्ड में रहने वाले लोगों को अगले दो दिन पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने 21 और 22 अगस्त को T वॉर्ड (मुलुंड) के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति में कटौती की घोषणा की है. यह कटौती गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड (GMLR) पर पुल निर्माण के दौरान पाइपलाइन में हुए नुकसान को ठीक करने के लिए की जा रही है. ताकि पानी का सप्लाई ठीक ढंग से किया जा सके.

कटौती का समय:

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) अधिकारियों के अनुसार, पानी की आपूर्ति गुरुवार (21 अगस्त) सुबह 10 बजे से लेकर शुक्रवार (22 अगस्त) सुबह 4 बजे तक बंद रहेगी. प्रभावित पाइपलाइन 1,200 मिमी व्यास वाली एक बड़ी पाइपलाइन है, जो Marathon Maxima बिल्डिंग से लेकर मुलुंड में तांसा ब्रिज तक जाती है. BMC को इस पाइपलाइन के दो कनेक्शन प्वाइंट्स पर काम करना है, जिससे इस दौरान वॉर्ड के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद हो जाएगी. यह भी पढ़े: Mumbai Water Cut: मुंबई के बांद्रा, खार इलाके में 31 जुलाई को 14 घंटे पानी की कटौती, मरम्मत कार्य के चलते सेवा रहेगी बाधित, जानें प्रभावित इलाके

प्रभावित इलाके:

शटडाउन के दौरान पानी की आपूर्ति नहीं होगी:

इन क्षेत्रों में सामान्यतः पानी की आपूर्ति दिन-रात चलती है, लेकिन इस शटडाउन के दौरान यह पूरी तरह से बंद रहेगी. निवासियों से अपील की गई है कि वे पहले से पर्याप्त पानी स्टोर कर लें और कटौती के दौरान इसका सावधानी से उपयोग करें.

BMC की अपील

BMC ने निवासियों से अपील की है कि पानी की आपूर्ति बहाल होने के बाद, चार से पांच दिनों तक पानी को उबालकर और छानकर उपयोग करें, क्योंकि बड़ी पाइपलाइनों के फिर से जुड़ने के बाद दबाव में बदलाव और संभावित प्रदूषण हो सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

Jasprit Bumrah IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड