Mumbai: सड़क पर पेशाब करने से रोकने पर सब्जी वाले ने पुलिस कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला; गिरफ्तार

मुंबई के कांदिवली में एक सब्जी विक्रेता ने एक कांस्टेबल पर चाकू से हमला किया. वजह सिर्फ यह था कि कांस्टेबल ने शख्स को सड़क पर पेशाब नहीं करने के लिए कहा था. इस हमले में पुलिस कांस्टेबल को हल्की चोटें आई हैं.

गिरफ्तार (Photo Credits File)

मुंबई के कांदिवली (Kandivali) में एक सब्जी विक्रेता ने एक कांस्टेबल पर चाकू से हमला किया. वजह सिर्फ यह था कि कांस्टेबल ने शख्स को सड़क पर पेशाब नहीं करने के लिए कहा था. इस हमले में पुलिस कांस्टेबल को हल्की चोटें आई हैं. पुलिस ने आरोपी सब्जी वाले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी की पहचान राम गोंटे के रूप में हुई है. Mumbai: क्लब की पांचवीं मंजिल से गिरकर तीन साल के बच्चे की मौत.

दरअसल सब्जी वाला भीड़भाड़ वाली खुली सड़क पर पेशाब कर रहा था. सब्जी वाले की इस हरकत को देखकर वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों के साथ पुलिस कांस्टेबल ने आपत्ति जताई. सब्जी वाला नाराज होकर कांस्टेबल के साथ गाली गलौज करनी शुरु कर दी. बहस के दौरान आरोपी ने देखते-देखते पुलिस कांस्टेबल पर चाकू से हमला कर दिया है.

हमले में सिपाही उदय कदम के हाथ में चोटें आई हैं लेकिन वह खतरे से बाहर हैं. भारतीय दंड संहिता के तहत FIR दर्ज की गई थी. आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट