Mumbai: सड़क पर पेशाब करने से रोकने पर सब्जी वाले ने पुलिस कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला; गिरफ्तार
मुंबई के कांदिवली में एक सब्जी विक्रेता ने एक कांस्टेबल पर चाकू से हमला किया. वजह सिर्फ यह था कि कांस्टेबल ने शख्स को सड़क पर पेशाब नहीं करने के लिए कहा था. इस हमले में पुलिस कांस्टेबल को हल्की चोटें आई हैं.
- Read in
- English
मुंबई के कांदिवली (Kandivali) में एक सब्जी विक्रेता ने एक कांस्टेबल पर चाकू से हमला किया. वजह सिर्फ यह था कि कांस्टेबल ने शख्स को सड़क पर पेशाब नहीं करने के लिए कहा था. इस हमले में पुलिस कांस्टेबल को हल्की चोटें आई हैं. पुलिस ने आरोपी सब्जी वाले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी की पहचान राम गोंटे के रूप में हुई है. Mumbai: क्लब की पांचवीं मंजिल से गिरकर तीन साल के बच्चे की मौत.
दरअसल सब्जी वाला भीड़भाड़ वाली खुली सड़क पर पेशाब कर रहा था. सब्जी वाले की इस हरकत को देखकर वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों के साथ पुलिस कांस्टेबल ने आपत्ति जताई. सब्जी वाला नाराज होकर कांस्टेबल के साथ गाली गलौज करनी शुरु कर दी. बहस के दौरान आरोपी ने देखते-देखते पुलिस कांस्टेबल पर चाकू से हमला कर दिया है.
हमले में सिपाही उदय कदम के हाथ में चोटें आई हैं लेकिन वह खतरे से बाहर हैं. भारतीय दंड संहिता के तहत FIR दर्ज की गई थी. आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2022 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

