Mumbai: मुंबईकरों के लिए जरुरी खबर, तकनीकी समस्या के कारण शहर में होगी 15% पानी की कटौती

मुंबईकरों (Mumbai) को अगले कुछ दिनों तक पानी की कटौती (Water Cut) का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल 15 मेगावाट पॉवर स्टेशन वाले भातसा बांध (Bhatasa Dam) पर एक तकनीकी गड़बड़ी आ गई है. जिस वजह से शहर में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : PTI)

मुंबई: मुंबईकरों (Mumbai) को अगले कुछ दिनों तक पानी की कटौती (Water Cut) का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल 15 मेगावाट पॉवर स्टेशन वाले भातसा बांध (Bhatasa Dam) पर एक तकनीकी गड़बड़ी आ गई है. जिस वजह से शहर में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी. भातसा बांध उन सात जलाशयों में एक है, जहां से मुंबई को पानी उपलब्ध होता है. Maharashtra: भारी बारिश के बाद ठाणे के भातसा बांध के पांच द्वार खोले गए

टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) की रिपोर्ट के अनुसार, बृहन्मुंबई नगर निगम यानी बीएमसी (BMC) ने खुलासा किया कि कुछ प्रमुख तकनीकी कारण की वजह से 15 प्रतिशत पानी की कटौती की जा सकती है. बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी को ठीक करने का काम अभी भी चल रहा है.

बीएमसी ने कहा, "भातसा बांध से रोजाना लगभग 2,000 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है. 22 फरवरी को 15 मेगावाट बिजली संयंत्रों में एक बड़ी तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई थी. इससे मुंबई में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई. हालांकि इस खामी को लगभग 40% कम कर दिया गया है. ऐसे में पानी की आपूर्ति बहाल होने में कुछ समय लगेगा. नतीजतन मुंबई में 15 फीसदी पानी की कटौती होगी."

वहीं, एक दिन पहले अंधेरी (पश्चिम) में वालावलकर रोड (Walawalkar Road) पर सिटी मॉल (Citi Mall) के बाहर एक बड़ी पानी की पाइपलाइन फट गई. जिसके बाद वीरा देसाई रोड पर पानी की आपूर्ति काट दी गई. हालांकि बीएमसी ने मरम्मत का काम पूरा कर लिया है और आज सुबह तक पानी की आपूर्ति फिर से बहाल हो गई.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट