Mumbai-Thane School Holiday: भारी बारिश के अलर्ट के बीच मुंबई, ठाणे, पालघर समेत कई जिलों में आज भी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन का फैसला

मुंबई, ठाणे, पालघर और नवी मुंबई सहित आस-पास के जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी के मद्देनजर 7 जुलाई 2026 को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला किया गया है. मौसम विभाग ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

(Photo Credits Pixabay)

Mumbai-Thane School Holiday: मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा आज, 7 जुलाई 2026 को मुंबई और आसपास के जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' (Orange Alert) जारी किए जाने के बाद प्रशासन ने सुरक्षात्मक कदम उठाए हैं. छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई, ठाणे, पालघर और नवी मुंबई में आज सभी सरकारी, निजी और नगर पालिका के स्कूल और कॉलेज बंद रखने का निर्णय लिया गया है.

मुंबई में ऑरेंज अलर्ट और BMC की अपील

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज मुंबई में तेज रफ्तार हवाओं के साथ अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. इस चेतावनी के तुरंत बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने ट्वीट कर सुरक्षा उपायों की घोषणा की.  यह भी पढ़े: Maharashtra Rains: सीएमओ की नागरिकों से गैर-जरूरी यात्रा टालने की अपील, भारी बारिश और 70 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाओं का अलर्ट

BMC ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए लिखा:

"भारतीय हवामान विभाग (IMD) ने मुंबई महानगर क्षेत्र के लिए मंगलवार, 7 जुलाई 2026 को अति मुसळधार बारिश (Orange Alert) का इशारा दिया है. साथ ही सोसाट्याचे वारे (तेज हवाएं) चलने की भी चेतावनी है. इस पृष्ठभूमि में, विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई के सभी शासकीय, निजी और महानगरपालिका स्कूल व कॉलेजों में छुट्टी घोषित की जा रही है."

इसके साथ ही, नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जब तक कोई बहुत जरूरी काम न हो, वे अपने घरों से बाहर निकलने से बचें. आपातकालीन स्थिति में नागरिक सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क कर सकते हैं.

ठाणे, पालघर, नवी मुंबई और रायगढ़ का हाल

मुंबई से सटे अन्य जिलों में भी मानसून का भारी असर देखने को मिल रहा है. ठाणे, पालघर, नवी मुंबई और रायगढ़ जिलों में भी भारी वर्षा के कारण स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर है.

यातायात और आम जनजीवन पर असर

लगातार हो रही बारिश का असर मुंबई की परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ा है. जलभराव के कारण कुछ सड़कों पर यातायात धीमा है. रेलवे और हवाई सेवाओं में भी मामूली देरी दर्ज की गई है. प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमों को भी विभिन्न संवेदनशील इलाकों में तैनात किया है.

 अगले 24 से 48 घंटे में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 से 48 घंटों तक कोंकण क्षेत्र और मुंबई के आसपास के इलाकों में मानसून की यह सक्रियता बनी रह सकती है. ग्रामीण और जलभराव वाले क्षेत्रों में नागरिकों से जलभराव और खुले गटरों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

Share Now