मुंबई: जब खेल-खेल में अचानक हो गई एक छात्र की मौत, देखें Video
मुंबई के विद्याविहार स्थित सोमय्या कॉलेज से एक बेहद ही दुखद हादसे की खबर आई है. दरअसल यहां स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन के दौरान एक छात्र की मौत हो गई.
मुंबई के विद्याविहार स्थित सोमय्या कॉलेज (Somaiya College) से एक बेहद ही दुखद हादसे की खबर आई है. दरअसल यहां स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन के दौरान एक छात्र की मौत हो गई. इस कॉलेज में वार्षिक खेल दिवस (annual sports day) मनाया जा रहा था.जिसमे कॉलेज के कई छात्रों ने हिस्सा लिया था. इस स्पोर्ट्स डे की रस्सी खींच प्रतियोगिता में सेकंड ईयर नर्सिंग के छात्र विपिन सनी ने भी भाग लिया था. रस्सी खींच की इस प्रतियोगिता के दौरान विपिन स्पोर्ट्स ग्राउंड में गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई.
इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विपिन प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए बिल्कुल फिट था और पूरी ताकत से रस्सी खिंच रहा था. वो दूसरी टीम में सबसे आगे था.
रस्सी खींचते-खींचते वो अचानक गिर पड़ा. जिसके बाद उसे अस्पताल के जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ताकि इस मामले में पूरा सच सामने आ सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2018 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

