Mumbai: मसीहा बना RPF का जवान! महिला समेत बच्चे को लोकल ट्रेन की चपेट में आने से बचाया- Video
रेलवे सुरक्षा बल के एक जवान ने सतर्कता और बहादुरी का परिचय देते हुए मुंबई में एक महिला और उसके बच्चे को लोकल ट्रेन की चपेट में आने से बचाया. मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. सीआर के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने घटना का एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि- घटना दोपहर करीब 12.04 बजे की है
मुंबई: रेलवे सुरक्षा बल के एक जवान ने सतर्कता और बहादुरी का परिचय देते हुए मुंबई में एक महिला और उसके बच्चे को लोकल ट्रेन की चपेट में आने से बचाया. मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. सीआर के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने घटना का एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि- घटना दोपहर करीब 12.04 बजे की है. मंगलवार को जब महिला अपने एक साल के बच्चे को गोद में लेकर मानखुर्द में एक भारी भीड़ वाली लोकल ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी. भीड़भाड़ के कारण, महिला अपना संतुलन खो बैठी, फिसल गई और चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की खाई में गिर गई.
यह देख, सतर्क आरपीएफ कांस्टेबल अक्षय सोय महिला के बच्चे को पकड़ने के लिए कूद पड़े और कुछ अन्य यात्री भी हैरान महिला को प्लेटफॉर्म पर खींचने के लिए पहुंचे. सुतार ने कहा कि मां और बच्चा दोनों सदमे की स्थिति में थे, लेकिन सुरक्षित और स्वस्थ थे, उन्हें संभावित चोट या मौत से बचाने के लिए कांस्टेबल सोय के प्रयासों की उन्होंने सराहना की. यह भी पढ़े: Video: आरपीएफ के जवानों ने मानखुर्द स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरी महिला और उसके बच्चे की बचाई जान, देखें वीडियो
Video:
#WATCH | Mumbai: Two jawans of the Crime Wing of RPF (Railway Protection Force) saved the lives of a woman and her child who fell off a moving local train due to the jostling of passengers after they boarded it at Mankhurd Railway Station.
(Source: RPF) pic.twitter.com/rHKyxhXYXT
— ANI (@ANI) November 2, 2022
Video:
इस साल, आरपीएफ जवानों की सतर्क टीमों ने महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में लगभग 62 लोगों को बचाने में मदद की है, कई बार अपनी जान जोखिम में डालकर, ऐसी घटनाओं पर कई सीसीटीवी या कम्यूटर वीडियो सोशल मीडिया या पारंपरिक मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
अधिकारियों ने बताया कि इनमें से अकेले भीड़भाड़ वाले मुंबई मंडल में 24, नागपुर मंडल में 14, पुणे मंडल में 12, भुसावल मंडल में 8 और सोलापुर मंडल में 4 लोगों की जान बचाई गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2022 08:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

