Mumbai Road Accident: मुलुंड में BEST बस और प्राइवेट ट्रैवल्स बस की आमने-सामने टक्कर, चालक घायल; मेट्रो निर्माण के बीच हुआ हादसा
हादसे की सूचना मिलते ही BEST और ट्रैफिक विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाने के लिए रिकवरी वाहन बुलाया गया, ताकि यातायात सामान्य किया जा सके. फिलहाल पुलिस और संबंधित अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मेट्रो निर्माण के कारण लागू वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था के दौरान यह दुर्घटना हुई.
Mumbai Road Accident: मुंबई के मुलुंड पश्चिम (Mulund West) में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. एलबीएस मार्ग (LBS Marg) पर चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य के बीच एक BEST बस और निजी ट्रैवल्स बस की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में BEST बस चालक संदीप नामदेव करांडे (Sandeep Namdev Karande) घायल हो गए. टक्कर के बाद BEST बस के बोनट में हल्की आग भी लग गई, जिसे बस कंडक्टर ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से बुझा दिया. Mumbai BEST Bus Accident: मुंबई के गोरेगांव पूर्व में ओबेरॉय मॉल के पास बेकाबू बेस्ट बस मेट्रो पिलर से टकराई, 2 लोग जख्मी; VIDEO
मुलुंड में आमने-सामने भिड़ीं BEST और प्राइवेट बस
यह हादसा रविवार, 20 सितंबर की सुबह करीब 5:50 बजे मुलुंड पश्चिम के रेली वुल्फ (Raily Wolf) इलाके में हुआ. एलबीएस मार्ग पर मेट्रो निर्माण के कारण यातायात एक लेन में संचालित किया जा रहा था. इसी दौरान सीप्ज (SEEPZ) से तीन हाथ नाका (Teen Hath Naka) जा रही BEST बस और सामने से आ रही एक निजी ट्रैवल्स बस की आमने-सामने टक्कर हो गई.
BEST की दुर्घटनाग्रस्त बस का रजिस्ट्रेशन नंबर MH-01-DR-5024 था, जो रूट 496/31 पर चल रही थी. वहीं निजी ट्रैवल्स बस का रजिस्ट्रेशन नंबर MH-09-FL-1044 बताया गया है.
चालक के पेट और पैर में आई चोट
टक्कर इतनी जोरदार थी कि BEST बस का स्टीयरिंग चालक संदीप करांडे के पेट से टकरा गया. इससे उनके पेट में गंभीर चोट आई, जबकि दाहिने पैर में भी चोट लगने से खून बहने लगा. हादसे के बाद भी चालक होश में थे और उनकी हालत स्थिर बताई गई. उन्हें तुरंत मुलुंड के अग्रवाल अस्पताल (Agarwal Hospital) में भर्ती कराया गया.
बस के बोनट में लगी आग, कंडक्टर ने बुझाई
हादसे के तुरंत बाद BEST बस के बोनट वाले हिस्से में हल्की आग लग गई. बस के कंडक्टर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस में मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर तुरंत काबू पा लिया. इस बीच यात्रियों ने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी. दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग पूरी तरह बुझ चुकी थी.
जांच में जुटे अधिकारी
हादसे की सूचना मिलते ही BEST और ट्रैफिक विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाने के लिए रिकवरी वाहन बुलाया गया, ताकि यातायात सामान्य किया जा सके. फिलहाल पुलिस और संबंधित अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मेट्रो निर्माण के कारण लागू वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था के दौरान यह दुर्घटना हुई.