देश

मुंबई: ड्रीमलैंड सिनेमा के पास आदित्य आर्केड बिल्डिंग में लगी आग, 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चरनी रोड इलाके में ड्रीमलैंड सिनेमा के पास रविवार सुबह एक रिहायशी बिल्डिंग में आग लग गई. बताया जा रहा है कि यह आग आदित्य आर्केड टोपीवाला लेन पर स्थित एक इमारत में लगी है. आग में फंसे 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है.

मुंबई: ड्रीमलैंड सिनेमा के पास आदित्य आर्केड बिल्डिंग में लगी आग, 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मुंबई: चरनी रोड इलाके में ड्रीमलैंड सिनेमा के पास रविवार सुबह एक रिहायशी बिल्डिंग में आग लग गई. बताया जा रहा है कि यह आग आदित्य आर्केड टोपीवाला लेन पर स्थित एक इमारत में लगी है. आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए. लगभग घंटे भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आग में फंसे 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. मौके पर दमकलकर्मी पहुंच अभी भी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है.

न्यूज एजेंसी ANI ने घटनास्थल की तस्वीरें जारी की है. घटना स्थल से मिली तस्वीरों में इमारत से आग का काला धुआं निकलता दिख रहा है. शुरुआत में बताया गया था कि यह लेवल 3 की आग है. फायर ब्रिगेडकर्मियों ने क्रेन और सीढ़ी की सहायता से लोगों को आग से सकुशल बाहर निकाला.

यह भी पढ़ें- मुंबई: सड़कों से जल्द ही गायब होने वाली हैं काले-पीले रगं की पद्मिनी टैक्सियां, जून 2020 से बन जाएंगी इतिहास का हिस्सा. 

8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया-

घटनास्थल पर आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. बता दें कि इससे पहले इसी सप्ताह नवी मुंबई के वाशी स्‍टेशन पर लोकल ट्रेन में आग लगी थी, हालांकि उसमें क‍ोई हताहत नहीं हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2019 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).