Mumbai Rains: कोरोना संकट के बीच भारी बारिश से बेहाल हुई मुंबई, कई इलाकों में भरा पानी, देखें जलभराव की तस्वीरें

कोरोना संकट के बीच अब भारी बारिश से मुंबई शहर का हाल बेहाल हो गया है. भारी बाऱिश के चलते मुंबई की सड़के पानी-पानी हो गई हैं और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. मौसम विभाग ने भी अगले 24 घंटों के लिए मुंबई में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

भारी बारिश से बेहाल मुंबई (Photo Credits: ANI)

Mumbai Rains: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का विस्फोट लगातार जारी है और कोरोना संकट (Corona Crisis) के बीच अब भारी बारिश से मुंबई (Heavy Rainfall In Mumbai) शहर का हाल बेहाल हो गया है. भारी बारिश के चलते मुंबई की सड़के (Mumbai Rain) पानी-पानी हो गई हैं और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. मौसम विभाग ने भी अगले 24 घंटों के लिए मुंबई में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही रायगढ़, ठाणे, नासिक और पालघर जैसे इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. आलम तो यह है कि लगातार हो रही बरसात के कारण ट्रैफिक की रफ्तार थम सी गई है. सड़के, सबवे, नाले बारिश के पानी से ओवरफ्लो हो गए हैं.

मुंबई के हिंदमाता इलाके में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते सड़कों पर जगह-जगह पानी जमा हो गया है. जलभराव का असर यातायात पर देखा जा सकता है.

हिंदमाता इलाके में जलभराव

वहीं मुंबई के किंग सर्कल इलाके का भी बारिश से हाल बेहाल हो गया है. सायन किंग सर्कल में भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है. यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में गरज के साथ हुई भारी बारिश, लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत

किंग सर्कल इलाके में जलभराव

देखें वीडियो-

आलम तो यह है कि मुंबई के निचले इलाकों में जलभराव के कारण लोगों के घरों में पानी घुसने लगा है. कहीं सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया है तो कहीं जलमग्न सड़कों पर वाहनों को चलाना मुश्किल साबित हो रहा है. गौरतलब है कि भारतीय मौसम विभाग ने शहर की पुरानी इमारतों के लिए भारी बारिश से खतरा होने की चेतावनी दी है. इसके साथ ही लोगों को घरों से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है.

Share Now

संबंधित खबरें

Asha Bhosle Funeral: आशा भोसले का आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, नेता, अभिनेता सहित चाहने वाले अन्य लोग सुबह 11 बजे से कर सकेंगे दर्शन

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड