Mumbai Rains Forecast: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, इस दिन से मुंबई में होगी झमाझम बारिश

मुंबई में इस वीकेंड मानसून की एंट्री होनी है. इससे पहले मौसम का बदला मिजाज मुंबईकरों को गर्मी से कुछ राहत दिला सकता है. शुक्रवार सुबह शहर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. दिन के अंत में मुंबई के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

Representative Image | Photo: PTI

Mumbai Rains Forecast: मुंबई में इस वीकेंड मानसून (Monsoon) की एंट्री होनी है. इससे पहले मौसम का बदला मिजाज मुंबईकरों को गर्मी से कुछ राहत दिला सकता है. शुक्रवार सुबह शहर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. दिन के अंत में मुंबई के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस बारिश से मुंबईवासियों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. आखिरकार मानसून अब मुंबई पहुंच रहा है. मौसम विभाग द्वारा मुंबई में सप्ताहांत में बारिश की भविष्यवाणी की गई है. Monsoon Update: मुंबई में इस वीकेंड होगी मानसून की एंट्री, जानें दिल्ली-NCR में कब देगा दस्तक.

आईएमडी मुंबई ने अगले दो दिनों तक शहर में इसी तरह की स्थिति की भविष्यवाणी की है. मौसम कार्यालय ने कहा है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे और अगले 48 घंटों तक शहर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

सात दिनों की मौसम भविष्यवाणी के अनुसार, मुंबई में तापमान शुक्रवार को 29 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 28 डिग्री सेल्सियस, रविवार को 28 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 27 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 27 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 28 डिग्री सेल्सियस और गुरुवार को 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

बिपरजॉय से प्रभावित हुआ मानसून

मुंबई में मानसून का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. बिपरजॉय चक्रवाती तूफान के कारण मानसूनी गतिविधियां प्रभावित हुई थी और इस कारण इसमें देरी हो रही थी, लेकिन अब मौसम विभाग ने खुशखबरी देते हुए बताया है कि 24 जून तक मानसून मुंबई में दस्तक दे देगा. मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई में मानसून अभी नहीं पहुंचा है लेकिन महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में मानसून पहुंच चुका है.

मानसून 11 जून को तटीय रत्नागिरी तक पहुंच गया था, लेकिन पिछले गुरुवार को गुजरात के कच्छ तट पर जखाऊ के पास चक्रवात के टकराने के कारण यह आगे नहीं बढ़ पाया.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड