Mumbai Rain Update: 24 घंटे की मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, मुलुंड, सांताक्रूज और पवई में सबसे ज्यादा बारिश

IMD ने बताया है कि 3 जुलाई के आसपास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके प्रभाव से मुंबई और कोंकण क्षेत्र में अगले कई दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रह सकती है. कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की भी आशंका है, जिसके चलते प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.

Mumbai Rain Alert

Mumbai Rain Update: पिछले 24 घंटों में हुई लगातार मूसलाधार बारिश ने मुंबई की रफ्तार थाम दी है. पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे यातायात और जनजीवन प्रभावित हुआ. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के अनुसार, 1 जुलाई सुबह 8 बजे से 2 जुलाई सुबह 6 बजे तक मुंबई शहर में 134 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 164 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 149 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई. Mumbai Weather Forecast And Update: IMD ने मुंबई और ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट, पालघर में रेड अलर्ट जारी

मुलुंड और पवई में सबसे ज्यादा बारिश

पूर्वी उपनगरों में मुलुंड स्थित मीठा म्युनिसिपल स्कूल में सबसे अधिक 218.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. इसके बाद एस वार्ड कार्यालय में 212 मिमी बारिश दर्ज हुई. पवई के पसपोली म्युनिसिपल स्कूल में 208.4 मिमी, गावनपाड़ा फायर स्टेशन में 205.8 मिमी और मानखुर्द फायर स्टेशन में 200 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई.

सांताक्रूज और अंधेरी भी रहे सबसे ज्यादा प्रभावित

पश्चिमी उपनगरों में SWM सांताक्रूज वर्कशॉप में 216 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि नारियलवाड़ी स्कूल, सांताक्रूज में 214.4 मिमी बारिश हुई. अंधेरी फायर स्टेशन में 204 मिमी, कूपर अस्पताल में 193.2 मिमी और के-वेस्ट वार्ड कार्यालय में 192.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई.

मुंबई शहर में भी कई इलाकों में भारी बारिश

मुंबई शहर में जी-साउथ वार्ड कार्यालय में सबसे अधिक 187.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. इसके बाद एफ-साउथ वार्ड कार्यालय में 179 मिमी और एफ-नॉर्थ वार्ड कार्यालय में 175 मिमी बारिश हुई. वडाला के बी-नाडकर्णी पार्क म्युनिसिपल स्कूल में 173.6 मिमी और वर्ली के आदर्श नगर स्कूल में 172.8 मिमी बारिश दर्ज की गई.

IMD ने जारी किया ऑरेंज और रेड अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है. मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के दौरान कई स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी दी है.

IMD के अनुसार, भारी बारिश के कारण जलभराव, दृश्यता में कमी और यातायात प्रभावित होने की आशंका है. वहीं पालघर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां अगले 24 घंटों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. एहतियात के तौर पर पालघर जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है.

ठाणे में भी जलभराव से हालात खराब

अधिकारियों के अनुसार, ठाणे जिले में अगले तीन दिनों तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मंगलवार देर रात से जारी बारिश के कारण अंबरनाथ, कल्याण और भिवंडी समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है. कई रिहायशी क्षेत्रों में लोग फंस गए, जबकि जल निकासी व्यवस्था पर भारी दबाव देखा गया. ठाणे नगर निगम ने सभी अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने और प्रभावित लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

अगले कुछ दिन और भारी पड़ सकते हैं

IMD ने बताया है कि 3 जुलाई के आसपास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके प्रभाव से मुंबई और कोंकण क्षेत्र में अगले कई दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रह सकती है. कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की भी आशंका है, जिसके चलते प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.

Share Now