देश

Mumbai Rain Update: मुंबई में रेड अलर्ट के बीच बड़ा फैसला, आज दोपहर सभी स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद; BMC ने लोगों से की घर में रहने की अपील

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई अत्यंत आवश्यक काम न हो तो घर से बाहर निकलने से बचें. प्रशासन ने कहा है कि भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका है. ऐसे में सभी लोग सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.

Mumbai Rain Update: मुंबई में रेड अलर्ट के बीच बड़ा फैसला, आज दोपहर सभी स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद; BMC ने लोगों से की घर में रहने की अपील
(Photo Credits ANI)

Mumbai Schools And Colleges Closed Today: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई महानगर के लिए अत्यधिक भारी बारिश (रेड अलर्ट) जारी किया है. लगातार हो रही तेज बारिश और खराब मौसम को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया गया है. इसी के तहत आज, 4 जुलाई 2026 को मुंबई के सभी स्कूलों और कॉलेजों में दोपहर के सत्र की छुट्टी घोषित कर दी गई है. Mumbai High Tide: मुंबई में भारी बारिश के बीच रेड अलर्ट जारी, तेज हवाओं और हाई टाइड को लेकर BMC की चेतावनी

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई अत्यंत आवश्यक काम न हो तो घर से बाहर निकलने से बचें. प्रशासन ने कहा है कि भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका है. ऐसे में सभी लोग सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.

मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई और आसपास के इलाकों में अगले कुछ घंटों के दौरान अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. इसी वजह से रेड अलर्ट जारी किया गया है. प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे भी आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2026 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).