Mumbai Rain Flight Advisory: भारी बारिश के बीच IndiGo और Air India ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, एयरपोर्ट जाने से पहले जरूर चेक करें फ्लाइट स्टेटस

बारिश के चलते बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने 4 जुलाई 2026 को मुंबई के सभी स्कूलों और कॉलेजों के दोपहर के सत्र की छुट्टी घोषित कर दी है. BMC के अनुसार, पिछले 24 घंटों में तेज बारिश और तेज हवाओं के कारण शहर में 91 से अधिक पेड़ और शाखाएं गिरने, करीब 30 शॉर्ट सर्किट और 19 दीवार गिरने की घटनाएं दर्ज की गई हैं.

Mumbai Rain Flight Advisory: मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब हवाई सेवाओं पर भी पड़ने लगा है. खराब मौसम, जलभराव और ट्रैफिक जाम के चलते IndiGo और Air India ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. दोनों एयरलाइंस ने यात्रियों से एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस जांचने की अपील की है. Mumbai Rains Update: भारी बारिश से अंधेरी और मालाड सबवे हुए बंद, जलभराव के कारण ट्रैफिक पर बड़ा असर; देखें वीडियो

भारी बारिश से प्रभावित हुई फ्लाइट सेवाएं

IndiGo ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि मुंबई में खराब मौसम की वजह से कई उड़ानों के शेड्यूल पर असर पड़ा है. एयरलाइन ने बताया कि वह स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी फ्लाइट का स्टेटस कंपनी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए जरूर चेक करें. साथ ही, ग्राउंड स्टाफ यात्रियों की हर संभव मदद कर रहा है.

वहीं Air India ने भी यात्रियों को सलाह दी है कि एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट की अपडेटेड जानकारी जरूर प्राप्त करें. एयरलाइन ने कहा कि मुंबई में उसकी ग्राउंड टीम यात्रियों की सहायता के लिए पूरी तरह तैयार है और यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है.

मुंबई में जलभराव और ट्रैफिक जाम से बढ़ी परेशानी

लगातार हो रही बारिश के कारण मुंबई के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है. माहिम समेत कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है. वहीं नवी मुंबई में तुर्भे रेलवे स्टेशन के पास और ठाणे-बेलापुर रोड के कई हिस्सों में भी पानी भर गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

निचले इलाकों में कई घरों और दुकानों में भी पानी घुसने की खबरें सामने आई हैं. प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है.

स्कूल-कॉलेज बंद, BMC अलर्ट पर

बारिश के चलते बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने 4 जुलाई 2026 को मुंबई के सभी स्कूलों और कॉलेजों के दोपहर के सत्र की छुट्टी घोषित कर दी है. BMC के अनुसार, पिछले 24 घंटों में तेज बारिश और तेज हवाओं के कारण शहर में 91 से अधिक पेड़ और शाखाएं गिरने, करीब 30 शॉर्ट सर्किट और 19 दीवार गिरने की घटनाएं दर्ज की गई हैं. प्रशासन ने बताया कि आने वाले दिनों में भी महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है और सभी संबंधित एजेंसियां अलर्ट पर हैं.

Share Now