BREAKING: मीठी नदी घोटाला मामले में मुंबई पुलिस का एक्शन, पहली FIR दर्ज करने के बाद EOW ने BMC अधिकारियों और ठेकेदारों के ठिकानों पर शुरू की छापेमारी
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने मीठी नदी सफाई परियोजना में ₹55 करोड़ के कथित घोटाले में पहली FIR दर्ज की है. यह कार्रवाई महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र (अगस्त 2024) में भाजपा MLC प्रवीण दरेकर और प्रसाद लाड द्वारा उठाए गए अनियमितता के आरोपों के बाद शुरू हुई हैं
Mithi River Cleaning Scam: मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने मीठी नदी सफाई परियोजना में ₹55 करोड़ के कथित घोटाले में पहली FIR दर्ज की है. यह कार्रवाई महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र (अगस्त 2024) में भाजपा MLC प्रवीण दरेकर और प्रसाद लाड द्वारा उठाए गए अनियमितता के आरोपों के बाद शुरू हुई हैं. विशेष जांच दल (SIT) की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज FIR में पांच ठेकेदारों पर फर्जी समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करने और तीन BMC अधिकारियों के नाम शामिल हैं.
9 ठिकानों पर छापेमारी
EOW की टीमें मुंबई में 8-9 ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं, जिसमें संदिग्धों के कार्यालय और घर शामिल हैं. छापेमारी में बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी के सबूत मिले हैं. सूत्रों के मुताबिक, SIT का गठन पिछले साल विधानसभा सत्र में उठाई गई चिंताओं के बाद किया गया था, और अब प्रारंभिक जांच को आधिकारिक आपराधिक मामले में तब्दील किया गया है. यह भी पढ़े: Impersonation Scam Alert: इंदौर के एक ठग ने महिला बनकर भारत मैट्रिमोनियल साइट से शादी का प्रस्ताव भेजकर एनआरआई से ठगे 2.68 करोड़ रुपये
₹55 करोड़ का घोटाला
FIR के अनुसार, यह घोटाला ₹55 करोड़ की वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़ा है, जिसमें फर्जी MoU के जरिए धन का दुरुपयोग किया गया. EOW इस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही अन्य संदिग्धों से पूछताछ की संभावना है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

