मुंबई: बांद्रा में पुलिस कॉन्स्टेबल को बिना हेलमेट बाइक चलाना पड़ा महंगा, लोगों ने सिखाए नियम, देखें VIDEO

बांद्रा में एक पुलिस कॉन्स्टेबल बिना हेलमेट लगाए बाइक से जा रहा था. तभी कुछ लोगों ने पुलिस कॉन्स्टेबल को रोका और पूछा हेलमेट कहां है

पुलिस कॉन्स्टेबल को बिना हेलमेट बाइक चलाना पड़ा भारी (Photo Credits: Youtube)

केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारों की तरफ से लगातार यातायात जागरूकता (Traffic Awareness), सड़क सुरक्षा (Road Safety) और यातायात नियम (Traffic Rules) पालन करने को लेकर अभियान चलाए जा रहे हैं. वहीं, इस अभियान का असर लोगों पर हो न हो लेकिन जिन पर इसे लागू कराने की जिम्मेदारी है वही इसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं. मतलब आम लोगों को छोड़िए पुलिस (Police) ही इन नियमों का पालन नहीं करती. मुंबई (Mumbai) के बांद्रा (Bandra) इलाके में मंगलवार को इसका उदाहरण देखने का मिला.

दरअसल, बांद्रा इलाके में एक पुलिस कॉन्स्टेबल बिना हेलमेट लगाए बाइक से जा रहा था. तभी कुछ लोगों ने पुलिस कॉन्स्टेबल को रोका और पूछा हेलमेट कहां है? इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर काफी शेयर किया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस कॉन्स्टेबल से एक शख्स लगातार पूछ रहा है कि हेलमेट कहां है लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे रहा.

देखें वीडियो-

बाद में लोगों ने पुलिस कॉन्स्टेबल को समझाया कि पहले हेलमेट लगाइए और फिर गाड़ी चलाइए. इसके बाद पुलिस कॉन्स्टेबल हेलमेट पहनता है और फिर अपनी बाइक लेकर चला जाता है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड