मुंबई पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 100 kg ड्रग्स के साथ 4 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने शुक्रवार को यहां से करीब 1,000 करोड़ रुपये की कीमत के मादक पदार्थ (Drugs) जब्त किए और इनकी कथित तौर पर तस्करी करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया.....

प्रतीकात्मक फोटो (Photo credits: stevepb/Pixabay)

मुंबई: पुलिस ने शुक्रवार को यहां से करीब 1,000 करोड़ रुपये की कीमत के मादक पदार्थ (Drugs) जब्त किए और इनकी कथित तौर पर तस्करी करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर मादक पदार्थ निरोधक प्रकोष्ठ ने एक जाल बिछाया और उस कार को रोका जिसमें ये तस्कर सवार थे.

एएनसी के अधिकारियों ने कार की तलाशी ली और 100 किलोग्राम ‘फेंटानिल’ (Fentanyl) ड्रग जब्त की जिसकी कीमत 1,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. ऐसे पुलिस और एक्साइज विभाग की नजर पूरे मुंबई पर है. जहां पार्टी के नाम अवैध तरीके से शराब तस्करी और नशीले पदार्थ को लाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Shocking: मलयालम अभिनेत्री अश्वथी बाबू और ड्राइवर ड्रग्स के साथ हुए गिरफ्तार

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने इस ड्रग्स के साथ चार लोगों गिरफ्तार किया है. इनके पास पुलिस ने प्रतिबंधित ड्रग फेंटानाइल बरामद किया है. यह ड्रग नारकोटिक ड्रग्स एवं साइकोट्रोपिक (Narcotic and Psychotropic) पदार्थ अधिनियम के तहत प्रतिबंधित है.

 

 

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड