देश

मुंबई: दवाई के इन्फेक्शन से BMC स्कूल की एक छात्रा की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

आनन-फानन में स्कूल प्रशासन ने बच्चों को इलाज के लिए घाटकोपर स्थित राजवाड़ी और मदन मालवीय अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां उनका इलाज चल रहा है.

मुंबई: दवाई के इन्फेक्शन से BMC स्कूल की एक छात्रा की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी से एक बुरी खबर सामने आयी है. बता दें कि मुंबई के गोवंडी स्थित एक सरकारी स्कूल में शुक्रवार को दवाओं के संक्रमण की वजह से 100 बच्चे बीमार हो गए. इस मामले ने खूब तूल पकड़ा हुआ है. इसी बीच एक बच्चे की मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है. शुरुवाती खबरों के अनुसार स्कूल में मिड-डे मील के बाद बच्चों ने आयरन की गोलियां खाईं जिसके बाद बच्चों ने पेट और सीने में दर्द की शिकायत की. इस मामले में चांदनी साहिल शेख की मौत हो गई है जो कि कक्षा चार की छात्रा थी.

यह पूरी घटना शिवाजीनगर के बीएमसी संजय नगर महापालिका उर्दू माध्यम की है. मामले ने तूल पकड़ा तो स्कूल प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा कि हमने बच्चों को आयरन की दवाई दी थी.

छात्रों ने जैसे ही दवाई खाई अचानक छात्रों की तबीयत बिगड़ने लगी.

आनन-फानन में स्कूल प्रशासन ने बच्चों को इलाज के लिए घाटकोपर स्थित राजवाड़ी और मदन मालवीय अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां उनका इलाज चल रहा है. इस पुरे मामले पर अस्पताल सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक पांच बच्चों की हालत नाजुक है.

खबरों की मानें तो छात्रों को स्कूल में हर सोमवार को ई एंड एन फोलिक एसिड और आयरन टेबलेट्स दी जाती थीं.  इस मामले के सामने आने के बाद अभिभावकों में भारी गुस्सा देखने को मिला है. बच्चों के बीमार होने की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में स्कूल के बाहर लोग इक्ट्ठा हो गए. इसके बाद अभिभावकों ने स्कूल और दवाई देने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2018 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).