मुंबई के सायन हॉस्पिटल में सिक्योरिटी गार्ड ने किया महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
सायन अस्पताल में एक महिला को बेवकूफ बनाकर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. खबरों के मुताबिक पीड़िता अस्पताल में अपनी बहन का देखभाल कर रही थी. इस दौरान उसकी मुलाकात धारावी के रहनेवाले आरोपी शख्स से हुई....
मुंबई: सायन अस्पताल में एक महिला को बेवकूफ बनाकर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. खबरों के मुताबिक पीड़िता अस्पताल में अपनी बहन का देखभाल कर रही थी. इस दौरान महिला की मुलाकात धारावी के रहनेवाले आरोपी शख्स से हुई. आरोपी अस्पताल में सुरक्षा गार्ड है. आरोपी ने महिला को मेडिकल बिल में छूट दिलाने का फॉर्म भरने को कहा. महिला ने आरोपी को कहा कि इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है. आरोपी महिला को फॉर्म का काउंटर दिखाने के बहाने हॉस्पिटल की पांचवी मंजिल पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया. आपको बता दें कि सायन अस्पताल की पांचवी मंजिल बंद पड़ी है. वहां किसी का भी आना जाना नहीं रहता. अस्पताल में काम करने के कारण आरोपी को पता था की अस्पताल कि अस्पताल की पांचवी मंजिल बंद है और वहां कोई नहीं रहता. इस बात का उसने फायदा उठाया और इस दुष्कर्म को अंजाम दिया. आरोपी ने अस्पताल की सीढ़ियों पर कथित तौर पर महिला के साथ बलात्कार किया और फरार हो गया.
यह भी पढ़ें: अलवर में एक और गैंगरेप, बहु की डिलीवरी कराने गई सास से एंबुलेंस ड्राइवर और कंपाउंडर ने किया दुष्कर्म
महिला के पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद सीसीटीवी फूटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. 31 वर्षीय आरोपी दीपक अन्नप्पा कुंचुकुर्वे धारावी का रहने वाला है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2019 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

