देश

Mumbai: मुंबई के बांद्रा में बुजुर्ग महिला की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

मुंबई के बांद्रा इलाके में एक 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान रेखा खोंडे के रूप में हुई है. घटना की सूचना मंगलवार सुबह मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष को मिली, जिसके तुरंत बाद बांद्रा पुलिस स्टेशन को सूचित किया गया.

Mumbai: मुंबई के बांद्रा में बुजुर्ग महिला की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

मुंबई, 11 फरवरी : मुंबई के बांद्रा इलाके में एक 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान रेखा खोंडे के रूप में हुई है. घटना की सूचना मंगलवार सुबह मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष को मिली, जिसके तुरंत बाद बांद्रा पुलिस स्टेशन को सूचित किया गया.

सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि महिला का हाथ बंधा हुआ था और उसकी गर्दन पर तेज धारदार हथियार से वार किया गया था. हत्या किस मकसद से की गई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. इस मामले में बांद्रा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. जांच के दौरान पुलिस ने महिला की हत्या के आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है. यह भी पढ़ें : Akhilesh Yadav in Loksabha: लोकसभा में योगी सरकार पर भड़के अखिलेश यादव, महाकुंभ में ट्रैफिक जाम का उठाया मुद्दा; VIDEO

पुलिस अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि हत्या के पीछे क्या मकसद था और क्या महिला के साथ कोई और अपराध भी किया गया. महिला के हाथ बंधे होने और हत्या की नृशंसता को देखते हुए पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका से इनकार नहीं किया है. हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

पूछताछ के दौरान पुलिस आरोपी से यह जानने की कोशिश कर रही है क्या वह अकेला था या किसी और की भी इसमें संलिप्तता है. इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना के बारे में अधिक जानकारी मिल सके. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही हत्या के पीछे की असली वजह सामने आने की संभावना है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2025 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).