देश

Mumbai Metro Update: मुंबईकरों के लिए खुशखबरी! जल्द शुरू होगी BKC से दादर के लिए मेट्रो सेवा, स्टेशनों को किया जा रहा है तैयार

मुंबई में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. मुंबई की एक्वा लाइन मेट्रो, जिसे मेट्रो लाइन 3 के नाम से भी जाना जाता है. उसका का दूसरा फेज जल्द ही शुरू होने वाला है. इसके तहत BKC से दादर के बीच मेट्रो सेवा की शुरुआत को लेकर काम जोरो पर हैं. इस सेवा के शुरू होने से मुंबईकरों को बड़ी राहत मिलेगी, खासकर उन लोगों के लिए जो रोज़ाना इन क्षेत्रों में यात्रा करते हैं.

Mumbai Metro Update: मुंबईकरों के लिए खुशखबरी! जल्द शुरू होगी BKC से दादर के लिए मेट्रो सेवा, स्टेशनों को किया जा रहा है तैयार
(Photo Credits Twitter)

Mumbai Metro Update:  देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. मुंबई की एक्वा लाइन मेट्रो, जिसे मेट्रो लाइन 3 के नाम से भी जाना जाता है. उसका का दूसरा फेज जल्द ही शुरू होने वाला है. इसके तहत BKC से दादर के बीच मेट्रो सेवा की शुरुआत को लेकर काम जोरो पर हैं. इस सेवा के शुरू होने से मुंबईकरों को बड़ी राहत मिलेगी, खासकर उन लोगों के लिए जो रोज़ाना इन क्षेत्रों में यात्रा करते हैं.

BKC से दादर के बीच मेट्रो सेवा के लिए काम जोरों पर

BKC से दादर के बीच मेट्रो सेवा जल्द से जल्द शुरू करने के लिए सभी स्टेशनों को अंतिम रूप देने के लिए काम तेज़ी से चल रहा है. दादर और शितलादेवी स्टेशनों पर सफाई और अन्य तैयारियों का काम भी जोर-शोर से चल रहा है, ताकि फेज-2 का उद्घाटन समय पर हो सके. यह भी पढ़े: Maha Mumbai Metro WhatsApp Ticketing: मुंबई मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब व्हॉट्सएप पर ‘Hi’ भेजकर ले सकेंगे टिकट, कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं; जानें नंबर और पूरा प्रोसेस

सिद्धिविनायक के बाद के दो स्टेशनों में हो रही देरी

रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धिविनायक तक मेट्रो सेवा अप्रैल 2025 में शुरू हो सकती है, लेकिन सिद्धिविनायक के बाद के दो स्टेशनों की तैयारियां अभी पूरी नहीं हो पाई हैं. इन स्टेशनों पर काम लगातार जारी है और उम्मीद जताई जा रही है कि इन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

फेज-2 का उद्घाटन और ट्रायल रन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेट्रो लाइन 3 के फेज-2 का उद्घाटन 10 अप्रैल 2025 को हो सकता है. इस रूट पर मेट्रो की तरफ से ट्रायल रन भी शुरू हो चुके हैं. मेट्रो लाइन 3 का फेज-2 मुंबई का पहला भूमिगत मेट्रो कॉरिडोर होगा, जो आरे से आचार्य आत्रे चौक (वर्ली) को जोड़ेगा.

वर्तमान में इस मेट्रो लाइन पर आरे से बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के बीच फेज 1 में मेट्रो ट्रेनों का संचालन जा रहा है.

मेट्रो-3 का पहले  चरण का उद्घाटन अक्टूबर 2024 में हुआ


इससे पहले मेट्रो-3 का पहला चरण अक्टूबर 2024 में शुरू किया गया था. पहले चरण में आरे से बीकेसी तक 12.69 किमी का मार्ग है, जिसमें 10 स्टेशन शामिल थे. इन स्टेशनों में 22 से 28 मीटर नीचे स्थित स्टेशन शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2025 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).