Mumbai Metro Line 9 Update: इंतजार ख़त्म! मुंबई मेट्रो लाइन 9 मीरा-भायंदर कॉरिडोर के पहले चरण का 10 मई से ट्रायल, जनता के लिए जल्द शुरू होगी सेवा
मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने मुंबई मेट्रो लाइन 9 के पहले चरण में मीरा रोड के काशीगांव मेट्रो स्टेशन को जनता के लिए जल्द खुल सकता हैं. MMRDA इस रूट की सेवा को शुरू करने को लेकर दो दिन बाद 10 मई से ट्रायल रन शुरू करने जा रही हैं.
Mumbai Metro Line 9 Update: मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने मुंबई मेट्रो लाइन 9 के पहले चरण में मीरा रोड के काशीगांव मेट्रो स्टेशन को जनता के लिए जल्द खुल सकता हैं. MMRDA इस रूट की सेवा को शुरू करने को लेकर दो दिन बाद 10 मई से ट्रायल रन शुरू करने जा रही हैं. पहले चरण में, मेट्रो लाइन 9 अंधेरी (वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे) से काशीगांव तक सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी प्रदान करेगी. दूसरे चरण में यह लाइन भायंदर पश्चिम के सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तक विस्तारित होगी.
85% निर्माण कार्य पूरा, ट्रायल की तैयारी
मेट्रो लाइन 9 का निर्माण कार्य 2019 से शुरू हैं. जिस कॉरिडोर का काम 85% हिस्सा पहले ही पूरा हो चुका है. जिसकी सेवा शरू करने को एकर 10 मई से ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) को पूरी तरह ऊर्जावान करने की योजना है, जिसके बाद डायनामिक ट्रेन ट्रायल शुरू होंगे. यह भी पढ़े: Mumbai Metro: मुंबई में पांचवीं मेट्रो लाइन जल्द होगी शुरु, जानें कैसा होगा रूट और कितने होंगे स्टेशन?
मेट्रो लाइन 9 पर कुल आठ स्टेशन होंगे:
- दहिसर
- पांडुरंग वाडी
- मीरागांव
- काशीगांव
- साई बाबा नगर
- मेडिटिया नगर
- शहीद भगत सिंह गार्डन
- सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम
मीरा-भायंदर से अंधेरी तक मेट्रो से सफर लोग कर सकेंगे सफ़र
मेट्रो लाइन 9, दहिसर (पूर्व) से अंधेरी (पूर्व) के बीच बने मेट्रो लाइन 7 और दहिसर (पूर्व) से अंधेरी (पश्चिम) के बीच बने मेट्रो लाइन 2A से जुड़ी हुई है. लाइन 9 के पूरे रूट के शुरू होने के बाद यात्री मीरा-भायंदर से अंधेरी तक मेट्रो से आसानी से सफर कर सकेंगे.हालांकि, मेट्रो लाइन 9 का कारशेड अभी तक तैयार नहीं हुआ है. इस कारण MMRDA ने चारकोप डिपो से मेट्रो लाइन 9 के रेक के रखरखाव की योजना बनाई है, जहां वर्तमान में मेट्रो लाइन 7 और 2A के रेक का रखरखाव होता है.
2019 से चल रहा है निर्माण कार्य
मेट्रो लाइन 9 का निर्माण कार्य 2019 से शुरू हुआ था. मूल योजना के अनुसार, अक्टूबर 2024 तक पूरे रूट पर मेट्रो सेवा शुरू होनी थी. हालांकि, निर्माण में देरी और अन्य कारणों से यह संभव नहीं हो सका. निर्माण कार्य के कारण स्थानीय नागरिकों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. नागरिकों को राहत देने के लिए MMRDA अब पूरे रूट के बजाय, जहां तक निर्माण पूरा हो चुका है, वहां से मेट्रो सेवा शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है.
मीरा-भायंदर तक मेट्रो का विस्तार
मेट्रो लाइन 9, मौजूदा समय में मेट्रो लाइन-7 (गुंदावली से दहिसर ईस्ट) तक विस्तार है, जो नेटवर्क को मीरा-भायंदर क्षेत्र तक ले जाएगा. 11.38 किलोमीटर लंबी यह लाइन दो चरणों में विकसित की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2025 08:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

