Mumbai Metro Line 3 Update: मुंबई को मिलेगी नई रफ्तार, मेट्रो-3 फेज जल्द होने जा रहा है शुरू

मुंबईकरों के लिए खुशखबरी है. मेट्रो-3 कॉरिडोर का दूसरा चरण, जो बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) से अचार्य अत्रे चौक, वर्ली तक फैला है, जल्द ही शुरू हो सकता है.

Mumbai Metro | X

Mumbai Metro Line 3 Update: मुंबईकरों के लिए खुशखबरी है. मेट्रो-3 कॉरिडोर का दूसरा चरण, जो बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) से अचार्य अत्रे चौक, वर्ली तक फैला है, जल्द ही शुरू हो सकता है. कुल 9.6 किलोमीटर के इस अंडरग्राउंड रूट की सुरक्षा जांच पूरी हो चुकी है. इस सेक्शन के चालू होते ही एरे (Aarey) से वर्ली (Acharya Atre Chowk) तक की मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी, जिससे 20 किलोमीटर का सफर तेज, सुविधाजनक और ट्रैफिक-फ्री हो जाएगा. मेट्रो-3 की कुल लंबाई 33.5 किमी है और इसका पूरा संचालन जुलाई 2025 तक शुरू होने की उम्मीद है.

मेट्रो ट्रायल चार महीने से जारी, स्टेशन भी तैयार

मेट्रो-3 के इस सेक्शन में आने वाले छह स्टेशनों की निरीक्षण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. पिछले चार महीनों से ट्रायल रन जारी है, और अप्रैल के पहले हफ्ते से पूरी सुरक्षा जांच की जा रही है. अब जैसे ही CMRS से सर्टिफिकेट मिलेगा, मेट्रो यात्रियों के लिए खोल दी जाएगी. यह लाइन ऑडियो अनाउंसमेंट, डिजिटल स्टेशन संकेतक और स्मार्ट ट्रेन मूवमेंट सिस्टम जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी.

मुंबईकरों को जल्द मिलेगी सौगात

समृद्धि महामार्ग का आखिरी चरण भी हुआ तैयार

महाराष्ट्र सरकार की सबसे बड़ी सड़क परियोजनाओं में से एक समृद्धि महामार्ग (Mumbai-Nagpur Expressway) का अंतिम चरण भी अब पूरी तरह से तैयार हो चुका है. 76 किलोमीटर लंबा यह खंड इगतपुरी से अमाणे, ठाणे तक जाता है.

701 किलोमीटर लंबी इस हाई-टेक एक्सप्रेसवे का 625 किमी हिस्सा पहले ही चालू हो चुका है. अब इस आखिरी हिस्से के खुलते ही मुंबई से नागपुर का सफर मात्र 8 घंटे में पूरा हो सकेगा. यह सड़क भारत की सबसे तेज़ और उन्नत एक्सप्रेसवे में गिनी जाती है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड