देश

Mumbai Shocker: बुर्का नहीं पहनने पर पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया

मुंबई से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है. जहां 36 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी की इस्लामिक सिद्धांतों का पालन न करने मतलब 'बुर्का' पहनने से इनकार करने पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी

Mumbai Shocker: बुर्का नहीं पहनने पर पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

Mumbai Shocker: मुंबई से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। जहां 36 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी की इस्लामिक सिद्धांतों का पालन न करने मतलब 'बुर्का' पहनने से इनकार करने पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी. पुलिस ने मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए ये जानकारी दी। घटना सोमवार को तिलक नगर में हुई.दरअसल, आरोपी इकबाल शेख ने हिंदू रूपाली चंदनशिव से धर्म परिवर्तन कराकर शादी की थी. शादी के बाद उसका नाम जारा रखा गया, और उनका दो साल का बेटा अली भी है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था. लेकिन हाल ही में, वह अक्सर घरेलू मुद्दों पर झगड़ते रहते थे, खासकर जब जारा ने घर से बाहर जाने के दौरान बुर्का पहनने से इनकार कर दिया.

लड़ाई झगड़े के बाद जारा अपने माता-पिता के साथ रहने चली गई थी और उनका बेटा अपने पिता शेख के साथ पिछले कई महीनों से रह रहा था. कुछ समय बाद, जारा अपनी महिला दोस्त के साथ चेंबूर में एक किराये के घर में रहने लगी और सोमवार की देर रात, कुछ स्थानीय लोगों ने उसके परिवार को सूचित किया कि उस पर हमला किया गया है. यह भी पढ़े: केरल में शख्स ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुदकुशी की

जब उसके माता-पिता वहां पहुंचे, तो उन्होंने जारा को खून से लथपथ पाया और उसकी गर्दन और हाथों पर छुरा घोंपा गया था। वह उसे घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस ने शेख के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2022 11:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).