Mumbai Local CR-WR Train Update: मुंबई की मध्य और ट्रांस-हार्बर लाइन पर रविवार को रहेगा मेगा ब्लॉक, जानें पश्चिम रेलवे का हाल

मुंबई लोकल के यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. रविवार, 10 मई को मध्य और ट्रांस-हर्बर लाइनों पर मेगा ब्लॉक रहेगा, जिससे कई ट्रेनें प्रभावित होंगी. हालांकि, पश्चिम रेलवे के यात्रियों को दिन के समय राहत दी गई है.

(Photo Credits File)

 Mumbai Local Train Update:  मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों के नेटवर्क में इस रविवार, 10 मई को रखरखाव के कार्यों के चलते 'मेगा ब्लॉक' रहेगा. मध्य रेलवे (CR) ने अपनी मुख्य और ट्रांस-हर्बर लाइनों पर ब्लॉक की घोषणा की है. पटरियों और ओवरहेड उपकरणों की सुरक्षा के लिए यह कार्य अनिवार्य है, लेकिन इससे हजारों यात्रियों की सप्ताहांत यात्रा प्रभावित होने की संभावना है. दूसरी ओर, पश्चिम रेलवे (WR) के यात्रियों के लिए राहत की खबर है क्योंकि वहां दिन के समय कोई बड़ा ब्लॉक नहीं रखा गया है.

मध्य रेलवे (Main Line): माटुंगा-मुुलुंड के बीच देरी

मध्य रेलवे के मुख्य मार्ग पर माटुंगा और मुलुंड के बीच सुबह 11:05 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक अप और डाउन फास्ट लाइनों पर ब्लॉक रहेगा. इस दौरान ट्रेनों के परिचालन में निम्नलिखित बदलाव होंगे:

ट्रांस-हर्बर और हर्बर लाइन: सेवाएं रहेंगी ठप

ट्रांस-हर्बर लाइन पर ठाणे और वाशी/नेरुल के बीच सुबह 11:10 बजे से शाम 4:10 बजे तक परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा.

पश्चिम रेलवे: दिन में कोई मेगा ब्लॉक नहीं

चर्चगेट से विरार के बीच यात्रा करने वालों के लिए रविवार, 10 मई को दिन के समय कोई मेगा ब्लॉक नहीं है. हालांकि, बोरीवली और भयंदर के बीच शनिवार और रविवार (9-10 मई) की मध्यरात्रि को 12:30 बजे से तड़के 4:30 बजे तक 'जम्बो ब्लॉक' रखा गया है. रविवार सुबह से सेवाएं नियमित अवकाश समय सारिणी के अनुसार चलेंगी.

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले 'Yatri' जैसे आधिकारिक मोबाइल ऐप या रेलवे के सोशल मीडिया हैंडल पर अपडेट चेक कर लें. ट्रांस-हर्बर कॉरिडोर जैसे प्रभावित क्षेत्रों में यात्रियों की सुविधा के लिए BEST द्वारा अतिरिक्त बसें चलाई जा सकती हैं. यात्रियों को अपनी यात्रा में कम से कम 15 से 20 मिनट का अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी गई है.

Share Now