Mumbai Local Passenger Stabbed: मुंबई लोकल ट्रेन में फिर चाकूबाजी, WR लाइन पर दरवाजा बंद करने को लेकर हुए विवाद में 22 वर्षीय यात्री की चाकू मारकर हत्या; VIDEO
मुंबई में वेस्टर्न रेलवे की एक लोकल ट्रेन में बारिश के दौरान दरवाजा बंद करने को लेकर हुए विवाद में 22 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया. यह घटना अंधेरी और बोरीवली स्टेशनों के बीच चलती ट्रेन में हुई. पीड़ित गंभीर रूप से घायल है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
Mumbai Local Passenger Stabbed: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. चर्चगेट से नालासोपारा जाने वाली एक फास्ट लोकल ट्रेन में मंगलवार, 23 जून की देर रात भारी बारिश के दौरान कोच का दरवाजा खुला रखने या बंद करने को लेकर दो यात्रियों में विवाद हो गया. यह बहस इतनी बढ़ गई कि एक अज्ञात आरोपी ने 22 वर्षीय युवक के पेट में चाकू घोंप दिया. जिससे युवक की मौत होगा. वहीं बोरीवली स्टेशन आने से पहले ही ट्रेन से कूदकर फरार हो गया.
अंधेरी और बोरीवली के बीच चलती ट्रेन में हमला
पुलिस और रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित की पहचान मयंक लोहार (22) के रूप में हुई है. मयंक चर्चगेट से रात 10.05 बजे रवाना हुई लोकल ट्रेन (ट्रेन नंबर 90663) के फर्स्ट क्लास कंपार्टमेंट में सफर कर रहा था. रात करीब 10.42 बजे ट्रेन अंधेरी स्टेशन पहुंची, जहां आरोपी भी उसी डिब्बे में सवार था. अंधेरी से रवाना होने के बाद दोनों के बीच तेज बारिश के कारण डिब्बे का दरवाजा खुला रखने को लेकर बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई.
लोकल ट्रेन में फिर चाकूबाजी
आरोपी स्टेशन आने से पहले ही हुआ फरार
चलती ट्रेन में विवाद के दौरान आरोपी ने अचानक एक धारदार हथियार निकाला और मयंक के पेट पर वार कर दिया. ट्रेन रात 11.04 बजे बोरीवली स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर पहुंची, लेकिन ट्रेन के पूरी तरह रुकने से पहले ही आरोपी वहां से भागने में सफल रहा. वेस्टर्न रेलवे के मुताबिक, ट्रेन के रुकते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) के जवान महज तीन मिनट के भीतर कोच में पहुंच गए और घायल यात्री को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की.
इलाज के दौरान मौत
रेलवे स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रात 11.10 बजे तक स्ट्रेचर और मेडिकल टीम की व्यवस्था कर ली थी. मयंक को रात 11.22 बजे बोरीवली स्टेशन के आपातकालीन चिकित्सा कक्ष (EMR) ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसकी प्राथमिक जांच की. इसके बाद, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे रात 11.42 बजे एम्बुलेंस के जरिए कांदिवली के शताब्दी अस्पताल शिफ्ट किया गया. रात करीब 11.52 बजे एम्बुलेंस आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों की निगरानी में अस्पताल पहुंची, जहां घायल युवक का इलाज चल के दौअरण मौत हो गई.
रेलवे अधिकारियों ने लिया स्थिति का जायजा
घटना के बाद वेस्टर्न रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने रातभर इस पूरे रेस्क्यू और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की. मुंबई सेंट्रल डिवीजन के एडिशनल डिवीजनल रेलवे मैनेजर (ADRM) और सीनियर डिवीजनल सिक्योरिटी कमिश्नर ने देर रात करीब 1.00 बजे बोरीवली स्टेशन का दौरा किया और आपातकालीन प्रतिक्रिया की समीक्षा की.
वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) विनीत अभिषेक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही इमरजेंसी प्रोटोकॉल को तुरंत एक्टिव कर दिया गया था. उन्होंने पुष्टि की कि स्टेशन और ट्रेन के सीसीटीवी फुटेज समेत सभी जरूरी सबूतों को सुरक्षित कर जांच एजेंसियों को सौंप दिया गया है. बोरीवली जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2026 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

