Mumbai Local Train Update: मुंबई में बड़ा रेल हादसा टला, बदलापुर और वांगनी के बीच पटरी में दरार, सेंट्रल लाइन की लोकल सेवाएं प्रभावित; यात्री परेशान; VIDEO

मुंबई में बड़ा रेल हादसा होते होते टला गया बदलापुर और वांगनी के बीच पटरी में दरार देखी गई. जिसे बाद उसे रूट से आने जानें वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है. जिसे सेंट्रल लाइन की लोकल सेवाएं प्रभावित होने से सुबह सुबह आफिस जाने को लाकर हजारों यात्री परेशान दिखे

Photo Credits- WC

Mumbai Local Train Update:  मुंबई में बुधवार, 30 जुलाई को सुबह-सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. बदलापुर और वांगणी के बीच रेल पटरी में दरार देखी गई, जिसके बाद इस रूट पर आने-जाने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया. इससे सेंट्रल लाइन की लोकल सेवाएं प्रभावित हुईं और ऑफिस जाने के समय भारी संख्या में यात्री परेशान नजर आए, क्योंकि मुंबई में सुबह का समय पीक ऑवर माना जाता है.

मुंबई में बड़ा रेल हादसा टला

रेलवे कर्मचारियों ने सुबह-सुबह गश्त के दौरान पटरी में दरार देखी और तत्काल सेवाएं रोक दी गईं. इसके बाद सोशल मीडिया पर इस दरार की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे. साझा किए गए एक वीडियो में सेंट्रल रेलवे के कर्मचारी प्रभावित सेक्शन में मरम्मत करते दिखाई दिए. यह भी पढ़े: Mumbai Local Train Update: हार्बर लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते वाशी से बेलापुर के बीच लोकल सेवाएं बाधित, चेक डिटेल्स 

बदलापुर और वांगनी के बीच पटरी में दरार

करजत जाने वाली लोकल ट्रेनें बदलीपुर से लौटाई गईं

पटरी में दरार के कारण कई लोकल ट्रेनें जो करजत की ओर जा रही थीं, उन्हें बदलीपुर पर ही रोका गया और वापस छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) की ओर रवाना कर दिया गया. इससे मुंबई की सेंट्रल लाइन पर यात्रियों की भारी भीड़ लग गई हैं

लंबी दूरी की ट्रेनें भी प्रभावित

केवल लोकल ही नहीं, बल्कि लंबी दूरी की ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित रहीं. एक एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने जानकारी दी कि मुंबई-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस कल्याण के पास करीब 30 मिनट तक रुकी रही. बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि यह देरी बदलापुर–वांगणी सेक्शन में ट्रैक में आई समस्या के कारण हुई.

सेंट्रल रेलवे का आधिकारिक बयान

सेंट्रल रेलवे के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (कोचिंग), मुंबई मंडल की ओर से जारी बयान में कहा गया, "बदलापुर–वांगनी सेक्शन में ट्रैक से संबंधित समस्या के कारण ट्रेन सेवाएं बाधित हुई थीं. मरम्मत का काम तुरंत शुरू किया गया और अब ट्रैक सुरक्षित है. ट्रेनों का परिचालन दोबारा शुरू हो गया है. यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है.

यात्रियों से धैर्य रखने की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे धैर्य रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए निगरानी और मरम्मत व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड