Mumbai Local Train Mega Block: मुंबई लोकल ट्रेन का 2 अगस्त को मध्य और पश्चिम रेलवे पर रहेगा मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, चेक करें डिटेल्स

मुंबई में 2 अगस्त 2026 (रविवार) को मध्य रेल और पश्चिम रेल द्वारा विभिन्न लाइनों पर मेगा ब्लॉक और जम्बो ब्लॉक संचालित किया जा रहा है. मध्य रेल पर मेन और हार्बर लाइन प्रभावित रहेंगी, जबकि पश्चिम रेल पर शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि में ब्लॉक रहेगा.

Mumbai Local

Mumbai Local Train Mega Block:  मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों में पटरियों की मरम्मत, सिग्नल सिस्टम और ओवरहेड इलेक्ट्रिकल उपकरणों के रखरखाव के लिए रविवार, 2 अगस्त 2026 को विभिन्न रूटों पर ब्लॉक रहेगा. मध्य रेलवे (Central Railway) जहां रविवार को मेन लाइन और हार्बर लाइन पर दिन का मेगा ब्लॉक संचालित करेगी, वहीं पश्चिम रेलवे (Western Railway) शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि जम्बो ब्लॉक आयोजित कर रही है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे शेड्यूल देखकर ही घर से बाहर निकलें.

CR: माटुंगा से मुलुंड के बीच ट्रेनों का डायवर्जन

मध्य रेल के मुंबई मंडल द्वारा माटुंगा और मुलुंड स्टेशनों के बीच अप एवं डाउन फास्ट लाइन पर सुबह 11:05 बजे से दोपहर 15:45 बजे तक ब्लॉक रहेगा.  यह भी पढ़े:  Mumbai Local Train Mega Block: रविवार को मुंबई लोकल सेवाओं पर असर, मध्य और ट्रांस-हार्बर लाइन पर रहेगा मेगा ब्लॉक; जानें WR का अपडेट

हार्बर लाइन: CSMT से पनवेल और गोरेगांव सेवाएं रद्द

हार्बर लाइन पर रखरखाव कार्य के चलते सीएसएमटी से चुनाभट्टी/बांद्रा के बीच बड़ा ब्लॉक रहेगा. डाउन हार्बर लाइन पर सुबह 11:40 बजे से शाम 16:40 बजे तक और अप हार्बर लाइन पर सुबह 11:10 बजे से शाम 16:10 बजे तक सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

WR: रविवार दिन में नहीं, शनिवार रात में रहेगा जम्बो ब्लॉक

पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने अपने यात्रियों के लिए राहत भरी खबर दी है कि रविवार, 2 अगस्त को दिन के समय कोई ब्लॉक नहीं रहेगा. दिनभर पश्चिमी लाइन पर लोकल ट्रेनें सामान्य समय सारणी के अनुसार ही संचालित होंगी.

हालांकि, शनिवार (1 अगस्त) और रविवार (2 अगस्त) की मध्यरात्रि को मुंबई सेंट्रल और माहिम स्टेशनों के बीच अप एवं डाउन फास्ट लाइनों पर रात 00:25 बजे से तड़के 04:25 बजे तक 4 घंटे का नाइड जम्बो ब्लॉक रहेगा. इस दौरान फास्ट लाइन की ट्रेनों को चर्चगेट और सांताक्रुज के बीच स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा.

रेलवे प्रशासन ने बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और यात्री सुरक्षा के लिए इन रखरखाव कार्यों को जरूरी बताया है और यात्रियों से सहयोग की अपील की है

Share Now