Insurance Policy Scam: मुंबई की आईटी कंपनी के साथ हुआ बड़ा इंश्योरेंस फ्रॉड, लगा 40 लाख रुपये का चूना

मुंबई के साकीनाका में पुलिस ने IT कंपनी प्रोसर्व्ज़ डिजिटेक (Proservz Digitech) प्राइवेट लिमिटेड को इंश्योरेंस पॉलिसी स्कैम के नाम पर 40 लाख रुपये का फ्रॉड करने के आरोप में शॉट फॉर्मेट डिजिटल प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सम्राट सेनगुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है.

Fraud (Photo Credit: IANS)

Insurance Policy Scam: मुंबई के साकीनाका में पुलिस ने IT कंपनी प्रोसर्व्ज़ डिजिटेक (Proservz Digitech) प्राइवेट लिमिटेड को इंश्योरेंस पॉलिसी स्कैम के नाम पर 40 लाख रुपये का फ्रॉड करने के आरोप में शॉट फॉर्मेट डिजिटल प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सम्राट सेनगुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है. आईटी फर्म प्रोसर्व्ज़ डिजिटेक प्राइवेट लिमिटेड अपनी कुछ बीमा सेवाएं शॉट फॉर्मेट डिजिटल प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड से ले रही थी और कई महीनों से नियमित प्रीमियम का भुगतान कर रही थी. आईटी फर्म ने पहले बिजनेस शॉट फॉर्मेट किया था, इसलिए उन्हें कंपनी पर भरोसा था. Online Fraud Safety Tips: ऑनलाइन फ्रॉड से बचना है तो ध्यान दें! कभी न करें ये गलतियां.

FIR के मुताबिक, शॉटफॉर्मेट डिजिटल प्रोडक्शन की मैनेजिंग डायरेक्टर नियति शाह इस मामले में मुख्य आरोपी हैं. प्रोसर्व्ज़ डिजीटेक के सीईओ प्रशांत शिंदे ने कहा कि वे 3-4 साल से शॉट फॉर्मेट में अपना प्रीमियम दे रहे थे. जब शॉटफॉर्मैट प्रोसर्व्ज़ डिजीटेक को इंश्योरेंस पॉलिसी सेवा प्रदान करने में विफल रहा, तो कुछ समय बीत जाने के बाद शिकायतकर्ता को यह अहसास हुआ कि शॉटफॉर्मेट ने इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर उसके साथ फ्रॉड किया है. इसलिए कंपनी ने साकीनाका पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.

दिनांक 04/09/2023 को दर्ज किए गए FIR के मुताबिक, यह केस CRPC की धारा 406, 409, 420 और धारा 34 के तहत रजिस्टर किया गया है. FIR के मुताबिक, नियति शाह इसमें प्रथम आरोपी हैं और सम्राट सेन गुप्ता दूसरे आरोपी हैं, जो शॉटफॉर्मेट डिजिटल प्रोडक्शन के डायरेक्टर हैं.

सम्राट सेन गुप्ता फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है. मुख्य आरोपी नियति शाह को जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए नोटिस दिया गया, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है. जांच की जा रही है.

Share Now

\