Mumbai Horror: भूत भगाने के बहाने महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने ढोंगी बाबा को बलात्कार और अंधविश्वास के मामले में गिरफ्तार

मुंबई के सांताक्रूज इलाके में एक ढोंगी ने भूत भगाने के नाम पर 32 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया. सांताक्रूज पुलिस ने आरोपी, अब्दुल राशिद (45) को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ बलात्कार और अंधविश्वास से संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Representational Image

मुंबई, 21 अगस्त : मुंबई के सांताक्रूज इलाके में एक ढोंगी ने भूत भगाने के नाम पर 32 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया. सांताक्रूज पुलिस ने आरोपी, अब्दुल राशिद (45) को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ बलात्कार और अंधविश्वास से संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस के अनुसार, पीड़िता पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान थी. वह मदद की उम्मीद में राशिद के पास पहुंची थी. राशिद ने उसका भरोसा जीतकर दावा किया कि उस पर बुरी आत्मा का साया है और वह तांत्रिक अनुष्ठान के जरिए उसे ठीक कर सकता है. उसने महिला को अनुष्ठान के लिए बुलाया और अगस्त की शुरुआत में उसके साथ दुष्कर्म किया. यह भी पढ़ें : Mumbai Shocker: फर्जी प्रोफाइल से महिला को फंसाया, अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, मुंबई में मामला दर्ज

शुरुआत में महिला को लगा कि यह कृत्य अनुष्ठान का हिस्सा है, लेकिन बाद में उसे धोखे का एहसास हुआ. उसने हिम्मत जुटाकर सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राशिद को हिरासत में लिया.

राशिद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 और 64(2) के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया है. साथ ही, महाराष्ट्र मानव बलि एवं अन्य अमानवीय, दुष्ट और अघोरी प्रथाओं और काला जादू निवारण अधिनियम, 2013 के तहत भी कार्रवाई की गई है. यह कानून अंधविश्वास और तांत्रिक प्रथाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए बनाया गया है. साथ ही, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे ढोंगियों के बहकावे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. मामले की जांच जारी है, और पुलिस अन्य पीड़ितों की तलाश में भी जुट गई है

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Mumbai-Pune Expressway: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 23 और 24 अप्रैल को रहेगा ब्लॉक; यात्रा पर निकलने से पहले चेक करें डायवर्जन रूट