Mumbai High Tide Alert: मुंबई में बारिश के बीच हाई टाइड का अलर्ट, दोपहर और रात में उठेंगी ऊंची लहरें

मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बीच बीएमसी (BMC) ने समुद्र में ऊंची लहरें उठने को लेकर अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार, आज 21 जुलाई को शहर और उपनगरों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, मध्यम से तेज बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है.

(Photo Credits ANI)

Mumbai High Tide Alert: मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बीच बीएमसी (BMC) ने समुद्र में ऊंची लहरें उठने को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज 21 जुलाई को शहर और उपनगरों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, मध्यम से तेज बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है.

बारिश के बीच हाई टाइड अलर्ट जारी

बारिश के साथ ही समुद्र में लहरों का खतरा भी बना हुआ है. बीएमसी ने जानकारी दी है कि सुबह 09:19 बजे हाई टाइड के दौरान 3.91 मीटर ऊंची लहरें उठ चुकी हैं. हलांकि हाई टाईट का समय बीत चुकी हैं.  वहीं दोपहर 15:03 बजे लो टाइड रहेगा. इस दौरान समुद्र का जलस्तर घटकर 2.28 मीटर तक रहेगा. यह भी पढ़े: Mumbai Heavy Rain: मुंबई में भारी बारिश से सुबह-सुबह लोग परेशान, जानें ठाणे सहित आसपास के जिलों का मौसम का ताजा अपडेट; VIDEO

रात 20:37 बजे एक बार फिर हाई टाइड आने की संभावना

रात 20:37 बजे एक बार फिर हाई टाइड आने की संभावना है, और इस दौरान लहरों की ऊंचाई 3.38 मीटर तक हो सकती है. वहीं, 22 जुलाई की सुबह 03:12 बजे फिर से लो टाइड रहेगा, जब समुद्र का जलस्तर 0.83 मीटर रहने का अनुमान है.

BMC की अपील, रहें सतर्क

बीएमसी ने समुद्र के किनारे रहने वाले लोगों और मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि वे समुद्री किनारों और निचले इलाकों में जाने से फिलहाल बचें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड