Mumbai High Tide Alert: मुंबई में भारी बारिश के बीच समुद्र में हाई टाइड का अलर्ट; आज सुबह 9:16 बजे उठेंगी ऊंची लहरें!

मुंबई में शुक्रवार, 15 अगस्त से मूसलधार बारिश जारी है, जिससे पूरी मुंबई जलमग्न हो गई है. मुंबई में जारी भारी बारिश के बीच समुद्र में आज 19 अगस्त सुबह 9:16 बजे हाई टाइड आने की संभावना जताई जा रही है.

(Photo Credits ANI)

Mumbai High Tide Alert: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शुक्रवार, 15 अगस्त से मूसलधार बारिश (Heavy Rain) जारी है, जिससे पूरी मुंबई जलमग्न हो गई है. मुंबई में जारी भारी बारिश के बीच समुद्र में आज 19 अगस्त सुबह 9:16 बजे हाई टाइड (Tide Alert) आने की संभावना जताई जा रही है.

हाई टाइड आने पर मुंबई में जल भराव हो सकता है

अगर मुंबई में बारिश के दौरान हाई टाइड आता है, तो हालात और बिगड़ सकते हैं, क्योंकि हाई टाइड के दौरान समुद्र का पानी मुंबई की तरफ आता है, जिससे जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. यह भी पढ़े: Mumbai High Tide Alert: मुंबई में बारिश के बीच समुद्र में हाई टाइड, आज दोपहर में उठेंगी 4.57 मीटर ऊंची लहरें

सोमवार को भी समुद्र में हाई टाइड आया था

सोमवार को भी मुंबई में हाई टाइड आया था, लेकिन राहत की बात यह रही कि BMC द्वारा जताई गई ऊंची लहरों की उम्मीद से वह थोड़ी कम ही आईं, जिससे मुंबई में पानी भरने की समस्या तो आई, लेकिन हाई टाइड का उतना असर नहीं देखने को मिला.

BMC की अपील

हाई टाइड के दौरान BMC ने नागरिकों से अपील की है कि वे समुद्र के किनारे पर न जाएं. खासकर आज, जब समुद्र में हाई टाइड आएगा, तो लोगों को समुद्र के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है.

BMC ने मदद के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन जारी की

मुंबई में भारी बारिश के बीच BMC ने नागरिकों को सहायता देने के लिए सोमवार को हेल्पलाइन नंबर 1916 जारी किया. इस हेल्पलाइन के माध्यम से किसी भी आपातकालीन स्थिति में नागरिक तुरंत संपर्क कर सकते हैं और आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड