मुंबई: लॉकडाउन की वजह से स्कूल से निकाले जानें के बाद फुटबॉल ट्रेनिंग टीचर बेच रहा है सब्जियां

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार द्वारा लोगों की सुरक्षा के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से बहुत सारे लोग बेरोजगार भी हो गए हैं. जी हां देश में लॉकडाउन लगाये जाने के बाद से स्कूल, कालेज, शैक्षणिक संस्थान, कई कंपनियां इत्यादि चीजें बंद चल रहीं हैं.

प्रसाद भोसले (Photo Credits: ANI)

मुंबई: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार द्वारा लोगों की सुरक्षा के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से बहुत सारे लोग बेरोजगार भी हो गए हैं. जी हां देश में लॉकडाउन लगाये जाने के बाद से स्कूल, कालेज, शैक्षणिक संस्थान, कई कंपनियां इत्यादि चीजें बंद चल रहीं हैं. जिसके वजह से बहुत सारे लोगों को या तो उनके काम से निकाल दिया गया है या उन्हें जबतक दुबारा सबकुछ सुचारू रूप से चालू नहीं हो जाता तब तक के लिए छुट्टी पर भेज दिया गया है.

ऐसे ही मुंबई (Mumbai) स्थित एक स्कूल में फुटबॉल (Football) की ट्रेनिंग देने वाले कोच प्रसाद भोसले (Prasad Bhosale) आजकल सब्जी बेच रहे हैं. प्रसाद भोसले का कहना है कि मैं एक स्कूल में फिजिकल एजुकेशन टीचर था, लेकिन लॉकडाउन के कारण मुझे निकाल दिया गया. जॉब से निकाले जाने के बाद अब मैं सब्जियां बेचता हूं. मुझे यह काम करते हुए लगभग दो महीनें हो गए.

यह भी पढ़ें- Monsoon 2020 Update: मुंबई में बारिश बनी मुसीबत, फोर्ट में पांच मंजिला इमारत हुई धराशायी तो मलाड में गिरा रूम का हिस्सा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बात करें महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस के बारे में तो यहां कोरोना महामारी के चपेट में आने से अबतक सर्वाधिक 10 हजार 9 सौ 28 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा राज्य में अन्य राज्यों के अपेक्षा कोरोना वायरस से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 1 लाख 12 हजार 99 है. प्रदेश वासियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि इस महामारी से 1 लाख 52 हजार 6 सौ 13 लोग पूरी ठीक हो चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

NEET UG 2026 पेपर लीक मामला: पुणे नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तार आरोपी शिवराज मोतेगांवकर की 'RCC कोचिंग क्लासेस' को किया सील