Mumbai Fire: बिल्डिंग में लगी भीषण आग से बचने के लिए बालकनी से लटका शख्स, 19वीं मंजिल से गिरने से हुई मौत

मुंबई में करी रोड स्थित 61 मंजिला अपार्टमेंट में शुक्रवार को आग लग गई. यह आग अविघ्ना पार्क अपार्टमेंट में 12 बजे लगी. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. शख्स की मौत अपार्टमेंट के 19वें फ्लोर से गिरने के बाद हुई.

मुंबई बिल्डिंग में लगी आग (Photo: ANI)

मुंबई में करी रोड (Curry Road) स्थित 61 मंजिला अपार्टमेंट में शुक्रवार को आग लग गई. यह आग अविघ्ना पार्क अपार्टमेंट (Avighna Park Residential Building) में 12 बजे लगी. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. शख्स की मौत अपार्टमेंट के 19वें फ्लोर से गिरने के बाद हुई. घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपनी जान बचाने के लिए बालकनी के छज्जे से लटक गया. लेकिन उसका संतुलन बिगड़ गया और वह 19 वीं मंजिल से गिर गया. Mumbai: सैंडहर्स्ट रोड रेल्वे स्टेशन पर चलती ट्रेन से चढ़ने के दौरान गिरी महिला, RPF के कर्मचारी ने मसीहा बनकर बचाई जान (देखें वीडियो)

इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद शख्स की मौत हो गई. मृतक की पहचान अरुण तिवारी के तौर पर हुई है. केईएम अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 30 वर्षीय अरुण तिवारी को दोपहर करीब 12.45 बजे अस्पताल लाया गया. अस्पताल पहुंचने से पहले ही अरूण की मौत हो गई थी.

एक व्यक्ति की मौत 

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया. कम से कम 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग की लपटों को ऊंची मंजिलों तक फैलने से रोकने का प्रयास किया. दमकल विभाग कई वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों सहित अधिकांश निवासी बाहर निकलने में कामयाब रहा.

मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा, "घटना की खबर मिलते ही दमकल और बचाव विभाग मौके पर पहुंच गया. इतने लोगों को बचा लिया गया. एक व्यक्ति दहशत में इमारत से कूद गया. हम यह नहीं कह सकते कि फायर फाइटिंग टीम इसमें विफल रही. कृपया अफवाहें न फैलाएं."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs United States of America, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए को 29 रनों से दी शिकस्त, मोहम्मद सिराज ने चटकाए तीन विकेट; यहां देखें IND बनाम USA मैच का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए के सामने रखा 162 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\